Tricks To Check Gold Purity: हालाँकि सोने की मांग पूरे साल बनी रहती है, लेकिन त्योहारों और शादियों के मौसम में इसकी मांग और भी बढ़ जाती है। इस दौरान ग्राहकों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि क्या उन्हें उनके मूल्य के अनुसार सही धातु मिल रही है, या कहीं वे पीतल और तांबे के गहनों को सोने का नाम देकर घर तो नहीं ले आए हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से घर बैठे असली और नकली सोने (Real or Fake Gold) की पहचान के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं।
सोना एक बेहद कीमती धातु है, इसलिए इस जैसी कीमती धातु में निवेश करते समय लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है। यदि आप भी सोने के असली और नकली गहनों की पहचान करना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। इन टिप्स को अपनाकर आप घर बैठे असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं।
हॉलमार्किंग के जरिए पहचान करें
जब भी आप सोना खरीदें, तो सबसे पहले हॉलमार्किंग का ध्यान रखें। अगर हॉलमार्क सही है, तो इसका मतलब है कि आपको सही और शुद्ध सोना मिला है। बता दें कि हॉलमार्क सोने की शुद्धता का प्रमाण होता है। शुद्धता के आधार पर सोना 10k, 14k, 18k, 22k या 24k हो सकता है।
विनेगर के माध्यम से पहचान करें
इसके अलावा, आप विनेगर यानी सिरके से भी सही सोने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको सोने पर विनेगर की कुछ बूंदें डालनी हैं और कुछ समय बाद उसे ध्यान से देखना है। अगर थोड़ी देर बाद सोना काला पड़ जाता है, तो यह नकली है, लेकिन यदि सोने में कोई बदलाव नहीं आता, तो यह शुद्ध सोना होगा।
चुंबक की मदद से पहचान करें
अगर आप चाहें तो चुंबक की मदद से असली और नकली गोल्ड की पहचान कर सकते हैं। जैसे ही आप चुंबक को गोल्ड पर लगाते हैं, अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता, तो यह असली है। इसके अलावा, आप सोने के गहनों को सिरामिक पत्थर पर घिसकर भी असली और नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। अगर घिसे हुए निशान काले पड़ते हैं, तो सोना नकली है, और अगर निशान सुनहरे होते हैं, तो सोना असली है।
दांतों के बीच रखकर सोने की पहचान करें
सोने के असली और नकली की पहचान करने का एक तरीका यह है कि आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी भरें और उसमें सोने का गहना डाल दें। अगर सोना पानी में तैरने लगे, तो वह नकली है। वहीं, अगर सोना असली होगा, तो चाहे वह कितना भी हल्का हो, वह पानी में डूब जाएगा, क्योंकि सोना एक उच्च घनत्व वाली कठोर धातु है। इसके अलावा, अगर आप सोने को दांतों के बीच रखते हैं और दांतों के निशान दिखाई देते हैं, तो सोना असली है। आप एसिड टेस्ट करके भी सोने की पहचान कर सकते हैं।