Vehicle Purchase Muhurat in October 2024: अक्टूबर में वाहन खरीदने के लिए कुल आठ शुभ दिन हैं

Vehicle Purchase Muhurat in October 2024: अक्टूबर का महीना वाहन खरीदने के लिए बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि इस दौरान नवरात्रि और धनतेरस जैसे कई महत्वपूर्ण दिन आते हैं। अगर आप अक्टूबर में कार, मोटरसाइकिल या कोई अन्य वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपको इस महीने 8 शुभ दिन मिलेंगे। आइए जानते हैं इन 8 शुभ दिनों, उनकी तिथियों और नक्षत्रों के बारे में।

vehicle-purchase-muhurat-in-october-2024

Vehicle Purchase Muhurat in October 2024 – अक्टूबर में वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन और तिथियाँ

वाहन खरीदने से पहले हमेशा शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं अक्टूबर में वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन, तिथि और नक्षत्र।

7 अक्टूबर 2024, सोमवार: शुभ मुहूर्त: सुबह 09:47 से देर रात तक। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन की तिथि पंचमी होगी और नक्षत्र अनुराधा रहेगा।

13 और 14 अक्टूबर 2024, रविवार/सोमवार: शुभ मुहूर्त: सुबह 06:21 से अगले दिन, यानी 14 अक्टूबर की सुबह 6:41 मिनट तक। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, और तिथि है दशमी तत्पश्चात एकादशी। इसका मतलब है कि 13 और 14 अक्टूबर वाहन खरीदने के लिए बेहद शुभ दिन हैं।

16 अक्टूबर 2024, बुधवार: शुभ मुहूर्त: रात 08:40 से अगले दिन, यानी 17 अक्टूबर की सुबह 6:23 मिनट तक। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है और तिथि पूर्णिमा है।

17 अक्टूबर 2024, बृहस्पतिवार: शुभ मुहूर्त: सुबह 06:23 से शाम 04:20 तक। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन रेवती नक्षत्र का संयोग बन रहा है और तिथि पूर्णिमा है।

21 अक्टूबर 2024, सोमवार: शुभ मुहूर्त: सुबह 06:26 से अगले दिन 22 अक्टूबर की सुबह 05:51 तक। इस दिन की तिथि पंचमी के बाद षष्ठी होगी, और नक्षत्र मृगशिरा रहेगा।

24 अक्टूबर 2024, बृहस्पतिवार: शुभ मुहूर्त: सुबह 06:28 से देर रात तक। इस दिन की तिथि अष्टमी है, और नक्षत्र पुष्य रहेगा, जो वाहन खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

30 अक्टूबर 2024, बुधवार: शुभ मुहूर्त: सुबह 06:32 से दोपहर 01:15 तक। इस दिन की तिथि त्रयोदशी है, और नक्षत्र हस्त रहेगा।

अगर आपको अक्टूबर में वाहन खरीदने के बारे में कोई जानकारी चाहिए, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं। यदि आपको दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया कमेंट बॉक्स में बताएं। धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने