Shardiya Navratri 2024: जानिए, शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा!

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, साल में चार नवरात्रि होती हैं, और इस बार शारदीय नवरात्र अक्टूबर में आने वाली है। इस दौरान माँ दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। वर्ष 2024 की नवरात्रि विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है, क्योंकि यह पूरे नौ दिनों तक चलेगी।

know-when-sharadiya-navratri

तो चलिए जानते हैं, शारदीय नवरात्रि कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को सुबह 12:19 बजे से शुरू होगी, और यह 4 अक्टूबर को सुबह 2:58 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से शुरू होगी, और इसका समापन 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को होगा।

शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना का मुहूर्त 2024

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन विधिपूर्वक माँ शैलपुत्री की पूजा और कलश स्थापना का विधान है। आप कलश स्थापना 3 अक्टूबर को सुबह 6:19 से 7:23 बजे के बीच कर सकते हैं। इसके अलावा, अभिजित मुहूर्त 11:52 से 12:40 बजे तक होगा।

नवरात्रि के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा जी किस वाहन पर सवार होकर आएंगी?

यह ध्यान देने योग्य है कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। इसलिए, इस दिन माता रानी डोली में बैठकर आएंगी। मान्यता के अनुसार, माँ दुर्गा का डोली में आना सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

शारदीय नवरात्रि के दिन इस प्रकार हैं:

पहला दिन: माँ शैलपुत्री की पूजा - 3 अक्टूबर 2024

दूसरा दिन: माँ ब्रह्माचारिणी की पूजा - 4 अक्टूबर 2024

तीसरा दिन: माँ चंद्रघंटा की पूजा - 5 अक्टूबर 2024

चौथा दिन: माँ कुष्मांडा की पूजा - 6 अक्टूबर 2024

पांचवां दिन: माँ कात्यायनी की पूजा - 7 अक्टूबर 2024

सातवां दिन: माँ कालरात्रि की पूजा - 8 अक्टूबर 2024

आठवां दिन: माँ सिद्धिदात्री की पूजा - 9 अक्टूबर 2024

नौवां दिन: माँ महागौरी की पूजा - 10 अक्टूबर 2024

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने