Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

DA Hike Update: केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है, जिससे सभी कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आना तय है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4% की वृद्धि करने जा रही है, जिससे उनकी सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। अगर यह वृद्धि होती है, तो इसे 1 जुलाई 2024 से प्रभावी माना जाएगा।

da-hike-update

ऐसा उम्मीद है कि सरकार दीपावली से पहले इस बड़ी घोषणा को कर सकती है। इससे पहले, सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन पर अपनी स्थिति स्पष्ट की थी कि वह इसका गठन नहीं करने वाली है। हालांकि डीए बढ़ोतरी की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फैसला अक्टूबर के पहले हफ्ते में लिया जा सकता है।

आखिर डीए कितने प्रतिशत बढ़ सकता है?

अगर केंद्र सरकार डीए में 4% की वृद्धि करती है, तो यह 54% तक पहुंच जाएगा। महंगाई के इस दौर में यह वृद्धि कर्मचारियों के लिए किसी राहत से कम नहीं होगी। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को 50% डीए का लाभ मिल रहा है। पिछली बार मार्च 2024 में डीए में 4% की वृद्धि की गई थी।

इस वृद्धि के बाद से कर्मचारियों को अगले छमाही के डीए बढ़ने का इंतजार था, जो अब समाप्त होने की संभावना है। करीब एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स इस बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे। इससे उनकी सैलरी में बंपर इजाफा होगा। सरकार हर साल दो बार डीए बढ़ाने की घोषणा करती है, जिसे 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू किया जाता है। यह नियम 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित है।

18 महीने का डीए एरियर नहीं मिलेगा

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक झटका देते हुए कोविड-19 के दौरान रोके गए 18 महीने के डीए एरियर को जारी करने से इनकार कर दिया है। कर्मचारी वर्ग लंबे समय से इस एरियर की मांग कर रहा था। संसद सत्र के दौरान, राज्यसभा में जब एक सांसद ने इस बारे में सवाल उठाया, तो राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार इस एरियर को जारी करने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। कोविड-19 के दौरान वित्तीय दबाव कम करने के लिए यह डीए एरियर रोका गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad