Gold Price Today: अगर आप हाल ही में सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ताजा जानकारी के अनुसार, सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह सोने की कीमतों में और अधिक गिरावट देखी जा सकती है। यदि आप जल्दी में सोना खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है, क्योंकि आप कम कीमतों पर सोना खरीद सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतें गिरीं
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें घट गई हैं। हाजिर सोना 0.4% की मामूली गिरावट के साथ 2,313.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी सोने के वायदा दाम 1.1% गिरकर 2,329 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं। इसके साथ ही, चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई है; हाजिर चांदी 1.9% घटकर 29.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें
आपकी जानकारी के लिए, अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 99.9%, 23 कैरेट पर 95.8%, 22 कैरेट पर 91.6%, 21 कैरेट पर 87.5%, और 18 कैरेट पर 75.0% शुद्धता अंकित होती है। सामान्यतः सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट सोना भी पसंद करते हैं। ध्यान दें, सोने का कैरेट 24 से अधिक नहीं होता और उच्च कैरेट का मतलब सोना अधिक शुद्ध होता है।
22 और 24 कैरेट सोने में क्या फर्क होता है?
जानकारी के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाई जाती हैं, जिससे आभूषण बनाए जाते हैं। 24 कैरेट सोना अत्यधिक शुद्ध होता है, लेकिन इसका उपयोग आभूषण बनाने में नहीं किया जाता। इसलिए अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
घर बैठे मिस्ड कॉल से जानें सोना और चांदी की ताजे दाम
आप घर बैठे सोने और चांदी की ताजे दाम एक मिस्ड कॉल के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के थोड़ी देर बाद आपको एसएमएस के माध्यम से ताजे रेट मिल जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सोने और चांदी के ताजे दाम जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर भी चेक कर सकते हैं।