Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Vastu Remedies: पर्स में रखी ये चीजें आपको गरीब बना सकती हैं, तुरंत निकाल दें!

आजकल बहुत से लोगों को अपने पर्स में कुछ न कुछ रखने की आदत होती है। कुछ लोग वहां भगवान की फोटो रखते हैं, जबकि कुछ लोग ताबीज आदि रखते हैं। अगर आपके पर्स में ये चीजें हैं, तो समझ लें कि ये आपको गरीबी की ओर ले जा सकती हैं, इसलिए इन्हें तुरंत निकाल दें। आइए, इसके बारे में जानते हैं।

vastu-remedies-this-thing-kept-in-the-purse-know

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें हमारे पर्स में नहीं होनी चाहिए। ये चीजें अशुभ मानी जाती हैं और हमें अमीर से गरीब बना सकती हैं। आइए, जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हमें अपने पर्स में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।

हम अपने पर्स या वॉलेट में अपनी मेहनत की कमाई रखते हैं। ऐसे में पैसे को तोड़-मरोड़कर नहीं रखना चाहिए। पर्स में नोटों को व्यवस्थित तरीके से न रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे हमारे जीवन में कंगाली आ सकती है। इसलिए, हमेशा पैसों को ठीक से व्यवस्थित रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में कभी भी नुकीली चीजें नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि धातु की नुकीली चीजें, जैसे चाकू, पिन और चाबी, रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। उनकी नाराजगी से व्यक्ति धीरे-धीरे गरीबी में फंस सकता है।

शास्त्रों में पर्स को खाली रखना अशुभ माना जाता है। दरअसल, खाली पर्स धन की कमी का संकेत माना जाता है। इसलिए, हमेशा पर्स में कुछ पैसे रखना चाहिए, भले ही वह थोड़ी मात्रा में ही क्यों न हो।  

पर्स में कभी भी पुरानी बिल या रसीद जैसी कागजात नहीं रखनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, पर्स में कागजों का ढेर लगाना राहुल दोष को जन्म देता है, जो धन हानि और बेवजह खर्चों को बढ़ा सकता है। इसलिए, अपने पर्स में पुरानी चीजें न रखें।

अपने पूर्वजों की तस्वीर कभी भी पर्स में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे दोष उत्पन्न हो सकता है, जो आपको कंगाल बना सकता है। वास्तु के अनुसार, पूर्वजों की तस्वीरों को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इसी तरह, पर्स में भगवान की तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad