Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold-Silver Price Today: सोना सस्ता हुआ, चांदी के भी दाम घटे, जानिए 14 जून को गोल्ड-सिल्वर के रेट क्या हैं!

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज गोल्ड के रेट में नीचे की गई है। इसके साथ ही, चांदी के रेट भी कम हो गए हैं। भारतीय बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज शुक्रवार (14 जून), हफ्ते के अंतिम व्यापारिक दिन में सोने और चांदी के मूल्य में कमी दर्ज की गई है।

gold-prices-rise-again-know-how-much-it-is

सोना 90 रुपये ऊपर खुला है

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का दाम ₹ 71,390 प्रति दस ग्राम है। चांदी के भी दाम आज कम हो गए हैं। आज चांदी का दाम 292 रुपये घटा है। अगर आप चांदी खरीदना चाहते हैं, तो दस ग्राम चांदी के लिए आपको 87,555 रुपये देने होंगे। आज भारत 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम (999) 71,390 रुपये है। उसी तरह, 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के लिए आपको 65,400 रुपये खर्च करने होंगे।

सोना (प्रति 10 ग्राम) शुद्धता गुरुवार शाम  का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितने बदले भाव

सोना (प्रति 10 ग्राम) 999                 71513 71394 119 रुपये कम

सोना (प्रति 10 ग्राम) 995                 71227 71108 119 रुपये कम

सोना (प्रति 10 ग्राम) 916             65506 65397 109 रुपये कम

सोना (प्रति 10 ग्राम) 750             53635 53546 89 रुपये कम

सोना (प्रति 10 ग्राम)   585             41835 41766 69 रुपये कम

चांदी (प्रति किलो) 999                 87847 87555 292 रुपये कम

चांदी कीमत यहाँ देखें

भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 87,555 रुपये है और 10 ग्राम चांदी का भाव 8,755 रुपये है। सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांच लेनी चाहिए। सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है, और 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है।

गोल्ड और सिल्वर के प्राइस को मिस्ड कॉल से भी चेक किया जा सकता है

गोल्ड और सिल्वर की प्राइस आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल के कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए रेट पता लग जाएगा। इसके अतिरिक्त, आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।

मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से लागू होते हैं

आपको बता दें कि ऊपर बताए गए गोल्ड और सिल्वर के रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के बिना बताए गए हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है। यहां आपको टैक्स और मेकिंग चार्ज के बिना गोल्ड और सिल्वर रेट बताए गए हैं। IBJA द्वारा जारी किए जाने वाले रेट देशभर में लागू होते हैं और इसमें कोई GST शामिल नहीं होता। अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं, तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से GST और मेकिंग चार्ज देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad