Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Silver Price: सोने और चांदी के भाव में गिरावट, अपने शहर का ताजा रेट जानें

Gold Silver Price Today: लगन का महीना चल रहा है और इस समय सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सार्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। अगर आप खरीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें। सोने की खरीदारी करते समय क्वालिटी को जरूर चेक करें और हॉलमार्क देखकर ही खरीदें। आइए जानते हैं सोने चांदी का ताजा भाव...

gold-and-silver-prices-fall-drastically-know

अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो अब आपके लिए सही मौका है। क्योंकि सोने चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है।

अगर आप सोने और चांदी के गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले आज के ताजा रेट जरूर चेक करें। रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,160 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 76,000 रुपए के भाव पर बेची जाएगी।

यहाँ जानिए कितने रुपये किलो सस्ती हुई चांदी

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है। प्रति किलो चांदी के भाव में आज 400 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज चांदी की कीमत प्रति किलो 76,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी, जबकि कल (सोमवार) शाम तक चांदी 76,400 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोने में आई इतनी गिरावट

कहा जा रहा है कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में 100 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गई है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,300 रुपए पर बिका। आज इसकी कीमत 59,200 रुपए पर तय की गई है। यानी 100 रुपए की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,270 रुपए के भाव पर खरीदा। आज भी इसकी कीमत 62,160 रुपए पर तय की गई है। यानी 110 रुपए की गिरावट देखी गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

सोने के गहने खरीदते समय कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad