Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जनवरी महीने में 09 दिन बजेगी शहनाई, तिथि, विवाह मुहूर्त और नक्षत्र देखें!

January 2024 Vivah Muhurat इस महीने सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों में खरमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। इसलिए, खरमास समाप्त होने के बाद सभी मंगल कार्यों को शुरू करना उत्तम होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। इसके बाद से ही विवाह का लग्न शुरू होगा।

january-shubh-vivah-muhurat-list-2024

January 2024 Vivah Muhurat: नया वर्ष शुरू हो चुका है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जा रहे हैं। इस महीने सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों में खरमास के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही है। इसलिए, खरमास समाप्त होने के बाद सभी मंगल कार्यों को शुरू करना उत्तम होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी को है। इसके बाद ही विवाह का मुहूर्त शुरू होगा। आइए, जनवरी महीने में विवाह मुहूर्त की तिथियां जानते हैं-

खरमास कब समाप्त होगा?

ज्योतिषियों के अनुसार, 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए, 15 जनवरी को मकर संक्रांति होगी। इस दिन ही खरमास समाप्त होगा। इसके अगले दिन से विवाह का लग्न है।

Also Read: Vivah Muhurat 2024: साल 2024 के विवाह मुहूर्त, शादी के शुभ दिन, तारीख और समय यहाँ देखें!

जनवरी 2024 महीने का विवाह मुहूर्त / January 2024 Vivah Muhurat

16 जनवरी, 2024 को मंगलवार विवाह मुहूर्त है। इस दिन उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र हैं। शुभ मुहूर्त: रात्रि 20:01 से 17 जनवरी 07:15 तक।
17 जनवरी, 2024 को बुधवार विवाह मुहूर्त है। इस दिन तिथि सप्तमी है। वहीं, नक्षत्र रेवती है। शुभ मुहूर्त: प्रातः 07:15 से 21:50 तक।
20 जनवरी 2024, को शनिवार विवाह मुहूर्त है। इस दिन रोहिणी एकादशी नक्षत्र है। शुभ मुहूर्त: दोपहर 03:09 से 21 जनवरी 07:14 तक।
21 जनवरी, 2024 को रविवार भी विवाह मुहूर्त है। इस दिन द्वादशी तिथि है। वहीं, नक्षत्र रोहिणी एवं मृगशिरा है।शुभ मुहूर्त: प्रातः 07:14 से 07:23 तक।
22 जनवरी, 2024 को सोमवार विवाह मुहूर्त है। इस दिन प्रदोष व्रत है। ज्योतिषियों की मानें तो त्रयोदशी तिथि पर विवाह करना बेहद शुभ होता है। वहीं, नक्षत्र मृगशिरा है। शुभ मुहूर्त: प्रातः 07:14 से 23 जनवरी 04:58 तक।
27 जनवरी, 2024 को शनिवार विवाह मुहूर्त है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। वहीं, नक्षत्र मघा है। शुभ मुहूर्त: रात्रि 19:44 से 28 जनवरी 07:12 तक।
28 जनवरी, 2024 को रविवार विवाह मुहूर्त है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। वहीं, नक्षत्र मघा है। शुभ मुहूर्त: सुबह  07:12 से 15:53 तक।
जनवरी 30, 2024 को मंगलवार विवाह मुहूर्त है। इस दिन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। वहीं, नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी है। इस समय विवाह करने के लिए शुभ मुहूर्त हैं। शुभ मुहूर्त: सुबह  10:43 से 31 जनवरी 07:10 तक।
जनवरी महीने में अंतिम लग्न, अर्थात विवाह का मुहूर्त 31 जनवरी, 2024 को बुधवार है। इस दिन तिथि पंचमी और षष्ठी तिथि हैं। वहीं, नक्षत्र हस्त है। शुभ मुहूर्त: सुबह  07:10 से 1 जनवरी 01:08 तक, इसके पश्चात, फरवरी महीने में भी विवाह मुहूर्त है। हालांकि, स्थानीय तिथि में विवाह मुहूर्त में मामूली अंतर हो सकता है। इसलिए, विवाह के लिए स्थानीय पंडित से अवश्य सलाह लें। ज्योतिष शास्त्र में माघ के महीने को विवाह के लिए शुभ माना जाता है। 

Also Read: फरवरी 2024 के शुभ मुहूर्त: जानें मांगलिक कार्यों के लिए सही समय, शुभ दिन और तारीख!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad