सुबह आठ बजे तक घने कोहरे की धुंध, बढ़ी ठंड

सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। रात से चल रही हवा और कोहरे के कारण गंगा, गोमती, गांगी नदियों के तराई इलाकों में सिहरन बढ़ गई जिससे लोग कांपने पर विवश हो गए। सुबह आठ बजे तक घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार को घना कोहरा छा गया, जिससे पूरे दिन लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे भगवान भास्कर के दर्शन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में धूप पिकलने के कारण बाजार में चहल-पहल बढ़ी। लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

बीते शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद दूसरे दिन मौमस खुलते ही वातावरण में कोहरे की धुंध छा गई। सुबह लोगों को रास्ता साफ नहीं दिख रहा था। वाहन चालक हेड लाइट की रोशनी में रेंगते नजर आए। दिन में सूरज निकलने के बाद वातावरण में गर्मी आ गई। लोग बाजार में चहल-पहल करते नजर आए। लोगों ने अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी की। 

खानपुर: अचानक मौसम में आए बदलाव को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों में लिपटकर ही घरों से बाहर निकले। स्कूली बच्चे स्वेटर जैकेट और टोपी मफलर के साथ स्कूलों की ओर निकल रहे थे। घना कोहरा छाने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण ²श्यता करीब 10 मीटर से भी कम रही। घने कोहरे के कारण दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। 

मुहम्मदाबाद: कोहरा व ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह कोचिग कक्षाओं में पढ़ने जाने वाले छात्र-छात्राओं को होने लगी है। ठंड गलन को देखते हुए नगर में गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आने लगी है। तहसील मुख्यालय के पास पटरियों पर गर्म कपड़ा बेचने वाले अपनी दुकानों को सजा दिए हैं,जहां ग्राहकों की काफी भीड़ दिख रही है। किसानों के मुताबिक अभी कोहरे का दुष्प्रभाव फसलों पर नहीं पड़ेगा। यदि लगातार कोहरा के साथ गलन बढ़ेगी तो इसका असर फसलों पर पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने