काशी क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष अजीत राय का भाजपाईयो ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) एवं सदर ब्लाक प्रमुख सोनभद्र अजीत रावत के गाजीपुर प्रथम आगमन पर मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात लंका स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। 

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए अजीत रावत ने बताया की भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सब के विश्वास के साथ काम कर रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच एवं बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर के अधूरे कार्यो को पूरा करने का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। समाज के जब तक अंतिम व्यक्ति का उद्धार नहीं हो जाता पार्टी सतत अनुसूचित समाज के लिए कार्य करती रहेगी। 

आज देश के सर्वोच्च पद पर समाज के राष्ट्रपति होना यह हम लोगों के लिए बहुत ही गौरवान्वित करने का विषय है इस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित समाज के लोगों को पंचायत चुनाव में पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पथ पर स्थापित करने का काम किया है अन्य पार्टियों में यह करना संभव नहीं है यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करने का काम स्वच्छ भारत मिशन हमारे समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और हम अपने प्रधानमंत्री जी  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जीके कंधे से कंधा मिलाकर आगामी 2022 में विधान चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प लेते हैं इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष श्याम नारायण राम महामंत्री राजेश कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ राम शैलेश कुमार जिला कार्यसमिति सदस्य मोनू कुमार हीराराम लल्लन पासी महामंत्री रामदीन कुमार सुखारी प्रसाद शैलेंद्र कुमार राजेश कुमार अमित राम मार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने