गाजीपुर : कोरोना महामारी के चलते भगवान गौतम बुद्ध की जयंती पर सामूहिक कार्यक्रम को स्थगित करके घर-घर पूजन-अर्चन किया गया। बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध का पूजन-अर्चन कर उनके उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गौतम बुद्ध ने समाज में ऊंच-नीच, विषमता, रुढि़वादिता, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीतियां के खिलाफ लड़ाई लड़कर अपने उपदेशों के माध्यम से संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
उनके विचारों व उपदेशों पर चलकर संपूर्ण विश्व को एक सूत्र मे बांधा जा सकता है। छावनी लाइन में पूर्व विधायक उमाशंकर, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा व सपा नेता राजेश कुशवाहा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
देवकली: नूरपुर, देवकली, पियरी के अलावा अन्य जगहों पर गौतमबुद्ध की जयंती मनाई गई। रामनरेश कुशवाहा, नरेंद्र कुमार मौर्य, डा. शैलेंद्र कुमार सिंह, निशा मौर्या, लक्ष्मी देवी, अभिषेक कुमार सिंह, देवनाथ कुशवाहा, मीरा कुशवाहा आदि थीं। खानपुर: क्षेत्र के अलीमापुर, खानपुर, बभनौली, बेलहरी, सौना आदि गांवों में गौतमबुद्ध की जयंती मनाई गई।
Tags
Ghazipur News