Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड कितने में मिल रहा है!

Gold Price Today: कई दिनों तक आसमान छू रहे सोने के दाम अब अचानक गिरकर नीचे आ गए हैं। सोने और चांदी के दाम सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में फिर से गिर गए। यदि आप सोने-चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। सोमवार को अचानक कीमतों में गिरावट के कारण सोना और चांदी सस्ते हो गए हैं। अगर आप गहने खरीदना चाहते हैं, तो ज्वैलरी शॉप जाने से पहले 10 ग्राम सोने का रेट जरूर चेक कर लें।

today-gold-price-of-18-22-and-24-carat

इस सप्ताह होली का त्योहार आने वाला है, और उससे ठीक पहले सोने-चांदी के रेट अचानक गिर गए हैं। अब दोनों कीमती धातुएं सस्ती होने के कारण सर्राफा बाजार में गहने खरीदने वालों की भीड़ बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा था।

अब जाकर लोगों को कुछ राहत मिल रही है। आने वाले समय में इनकी कीमतों में और गिरावट हो सकती है, हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि होली के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इस खबर में जानिए, इस समय आपके शहर में सोना और चांदी किस रेट पर ट्रेड कर रहे हैं।

सोने और चांदी की ताजा कीमतें

इस समय सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। मार्च की शुरुआत से इनकी कीमतों में काफी गिरावट देखी जा रही है, और होली तक इनकी कीमतें कम रहने की संभावना है। इस कारण त्योहारों के दौरान सोना और चांदी खरीदने का यह एक अच्छा मौका हो सकता है। आज सोमवार, 10 मार्च को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट करीब 87,500 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत कई शहरों में औसतन 80,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस समय चांदी की कीमत 99,010 रुपये प्रति किलो हो गई है।

कैटेगरी के अनुसार सोने की कीमतें

  • शहर 22 कैरेट 24 कैरेट सोना 18 कैरेट
  • चेन्नई | 80115 87396 66017
  • मुंबई | 80118 87399 65558
  • दिल्ली |  80267 87546 65675
  • कोलकाता |  80120 87380 65560
  • अहमदाबाद | 80165 87450 65595
  • जयपुर | 80250 87550 65668
  • पटना | 80160 87447 65590
  • लखनऊ | 80268 87549 65670
  • गाजियाबाद | 80260 87540 65678
  • नोएडा | 80260 87548 65670
  • अयोध्या | 80268 87549 65670
  • गुरुग्राम | 80267 87540 65678
  • चंडीगढ़ | 80267 87548 65678

नोट: सोने की कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad