Gold Rate Today: भारतीय बाजार में पिछले कई महीनों से सोने की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस साल की शुरुआत से सोने के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दो महीनों में सोने की कीमतों में करीब 10 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी आसमान छू रही हैं, और चांदी का दाम 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया है। आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो सकती है।
भारतीय बाजार में सोने और चांदी की वर्तमान कीमतें
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस हफ्ते सोने के दाम तेजी से बढ़े हैं। आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और 22 कैरेट सोने की कीमत 80,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रही है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 रुपये के ऊपर पहुंच गया है।
सोने की मांग में वृद्धि
भारतीय बाजार में सोने की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोने के दाम बढ़ने के बावजूद भी सोने की मांग में कोई कमी नहीं आई है। शेयर बाजार में गिरावट के चलते लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को चुन रहे हैं। सोने में निवेश की बढ़ती रुचि के कारण लोग अब सोने में जमकर निवेश कर रहे हैं।
सोने की कीमतें इन कारकों पर निर्भर करती हैं!
इस साल की शुरुआत से सोने और चांदी के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण अमेरिका द्वारा कनाडा, मेक्सिको, चीन और भारत पर टैक्स बढ़ाने का निर्णय माना जा रहा है। ट्रंप के इस फैसले के बाद से सोने की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण निवेशकों ने इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में अपनाया है, जिससे सोने की मांग और कीमतों में उछाल आया है। अमेरिका में बेरोजगारी में बढ़ोतरी, उपभोक्ता खर्च में गिरावट और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के चलते अब यह संभावना जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कमी कर सकता है। ब्याज दरों में कमी से डॉलर कमजोर होता है, जिससे सोने की आकर्षण में वृद्धि होती है।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोना 87,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत
आज भारतीय बाजार में चांदी की कीमत 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल के मुकाबले आज चांदी की कीमत में लगभग 1000 रुपये की वृद्धि हुई है, क्योंकि कल चांदी का रेट 96,900 रुपये था।