Gold Price Today: पिछले महीने सोने ने हाहाकार मचाया था, क्योंकि इसके दाम अपने ऑल टाइम हाई पर थे और लोग सिर्फ कीमत सुनकर खरीदने से बच रहे थे। लेकिन अब सोने का भाव आसमान से गिरकर जमीन पर आ चुका है। अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। ज्वैलरी शोरूम जाने से पहले यह जरूर चेक करें कि आज सोने की कीमत कितनी सस्ती हो गई है और एक तोला सोना किस भाव में मिल रहा है।
मार्च का महीना आते ही होली का त्योहार करीब है। अगर आप भी इस मौके पर सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। आज सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है, जिसके कारण लोग सर्राफा बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। मार्च शुरू होते ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, और विशेषज्ञों का मानना है कि होली के करीब आते ही सोने के दाम फिर से बढ़ सकते हैं। ऐसे में अब आपके पास सस्ते दामों (5 मार्च 2025 का सोने का रेट) में गहने खरीदने का शानदार मौका है।
अब तक 10 ग्राम सोने का दाम हुआ
भारत में शादी, ब्याह और त्योहारों के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। आज, सोने के दामों में गिरावट आई है। देशभर के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 86,610 रुपये और 22 कैरेट सोने का दाम 79,310 रुपये के आसपास है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 96,910 रुपये (आज का चांदी का रेट) पर बिक रही है।
यह है गिरावट का कारण
जैसे ही मार्च महीना शुरू हुआ, सोने के दामों में मंदी देखी गई, जो आज भी जारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि होली के पास सोने की कीमतें फिर से आसमान छू सकती हैं। इसलिए, यह समय सोना खरीदने के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। डॉलर की मजबूती के कारण सोने के दामों में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देशों पर नए शुल्क लागू किए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति मजबूत हुई है। इसका असर गोल्ड के रेट्स पर पड़ा है। इस समय सोने की मांग भी कम है, जो होली के पास बढ़ सकती है। तब तक सोने के दामों में स्थिरता बनी रह सकती है।
दिल्ली के ज्वैलरी बाजार में सोने के दाम
देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वर्तमान में दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 79,550 रुपये (22k gold rate) प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 86,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 79,395 रुपये (gold price in mumbai) प्रति तोला और 24 कैरेट सोना 86,615 रुपये प्रति तोला के भाव पर उपलब्ध है।
देश के चार प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
- महानगर 22 कैरेट 24 कैरेट
- दिल्ली 79,550 86,770
- चेन्नई 79,395 86,615
- मुंबई 79,395 86,615
- कोलकाता 79,380 86,615
नोट - सोने की कीमतें रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।
सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क देखकर ही खरीदें
भारत में सोने की कीमत हर रोज़ IBJA (इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन) द्वारा निर्धारित की जाती है। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद होने के कारण सोने और चांदी की कीमतें नहीं तय होतीं। ये रेट पूरे देश में लागू होते हैं, लेकिन राज्य में जीएसटी और मेकिंग चार्ज के कारण सोने और चांदी के गहनों के रेट में थोड़ा अंतर आ सकता है, जो सामान्यत: मामूली होता है। सोना विवाह, त्योहारों के अलावा निवेश के रूप में भी लाभकारी हो सकता है, इसलिए लोग इसे सस्ता होने पर खरीदना पसंद करते हैं। सोना हमेशा हॉलमार्क (gold hallmark) देखकर ही खरीदना चाहिए।