Gold Silver Rate 12 February 2025: वैलेंटाइन वीक के हग डे पर अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले 12 फरवरी का ताजा भाव देख लें। आज बुधवार को सोने के दाम में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि चांदी के रेट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। नई दरों के अनुसार, सोने के दाम 86,000 रुपये और चांदी के रेट 1 लाख रुपये के करीब ट्रेंड कर रहे हैं।
आज बुधवार को सराफा बाजार द्वारा जारी की गई सोने-चांदी (Gold Silver Price Today) की नई कीमतों के अनुसार, 12 फरवरी 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate Today) 79,550 रुपये, 24 कैरेट सोने के दाम 86,820 रुपये और 18 कैरेट सोने के दाम 65,090 रुपये पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, 1 किलो चांदी का भाव (Silver Rate Today) 99,500 रुपये है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने की ताजा कीमतें...
18 कैरेट सोने की आज की कीमत:
दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today) 65,090 रुपये है। कोलकाता और मुंबई में यह 64,970 रुपये है। इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 65,010 रुपये चल रहा है। चेन्नई सराफा बाजार में सोने की कीमत 65,550 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
22 कैरेट सोने की आज की कीमत
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate Today) 79,450 रुपये है। जयपुर, लखनऊ और दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price Today) 70,550 रुपये है। हैदराबाद, केरल, कोलकाता और मुंबई सराफा बाजार में सोने का भाव 79,400 रुपये ट्रेंड कर रहा है।
24 कैरेट सोने का आज का कीमत
भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 86,720 रुपये है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 86,820 रुपये है। हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में सोने की कीमत 86,670 रुपये है। चेन्नई सराफा बाजार में सोने की कीमत 86,670 रुपये पर ट्रेंड कर रही है।
Aaj Budhwar Silver Latest Rates
जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 99,500 रुपये है। चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,07,000 रुपये है। भोपाल और इंदौर में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 99,500 रुपये ट्रेंड कर रहा है।
सोना खरीदना है? शुद्धता कैसे जांचें?
- ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने की शुद्धता लगभग 91% होती है।
- 24 कैरेट सोने में 1.0 शुद्धता (24/24 = 1.00) होनी चाहिए, जिसे 999.9 शुद्धता के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
- 22 कैरेट सोने में 0.916 शुद्धता (22/24 = 0.916) होनी चाहिए।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण बनाए जाते हैं।
- 24 कैरेट सोने में कोई मिलावट नहीं होती, और इसके सिक्के मिलते हैं, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।
नोट- ऊपर दी गई सोने और चांदी की दरें केवल संकेतक हैं और इनमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए कृपया अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलरी शॉप से संपर्क करें।