Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Silver Price: ग्राहकों की मौज हुई, सोने-चांदी के भावों में आई बड़ी गिरावट

Top Post Ad

Gold Silver Rate: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अब खरमास भी खत्म हो गया है और शादी-ब्याह का मौसम नजदीक आ रहा है। अगर आप इन दिनों सोने या चांदी में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है, क्योंकि आज दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

gold-prices-fall-sharply-today

खरमास के समाप्त होते ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने और चांदी की मांग बढ़ती नजर आ रही है। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद, आज दो दिनों से इनकी कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। सोने के खरीदारों ने भी इन दो दिनों में राहत की सांस ली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि आज, 16 जनवरी, आपके शहर में सोने और चांदी के भाव क्या हैं।

गिरे हुए सोने के भाव

सोने-चांदी की कीमतों में दो दिनों से नरमी देखी जा रही है। आज सर्राफा बाजार में शुद्ध सोने की कीमत 78,845 रुपये प्रति दस ग्राम तक गिर गई है। इसके अलावा, गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। अगर जेवराती सोने की बात करें, तो आज जयपुर के सर्राफा बाजार में इसके भाव 72,290 रुपये प्रति दस ग्राम पर बने हुए हैं। इस समय सोना सस्ते में खरीदने का एक अच्छा अवसर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ इनकी कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है।

चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

सोने के अलावा, चांदी की कीमतों की बात करें तो पिछले तीन दिनों से चांदी के भावों में स्थिरता बनी हुई थी। इनकी कीमतें स्थिर रहने के बाद, आज 16 जनवरी को चांदी के भावों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी के भाव में 1,500 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद चांदी की कीमतें 91,600 रुपये प्रति किलो हो गई हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, चांदी के दामों में बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमतें एक बार फिर लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं।

जानिए इन प्रमुख शहरों में सोने के भाव

  • शहर का नाम | 22 कैरेट | 24 कैरेट | 18 कैरेट
  • चेन्नई | 72,130 | 78,710 | 59,580
  • मुंबई | 72,130 | 78,710 | 59,010
  • दिल्ली | 72,280 | 78,840 | 59,140
  • गुरुग्राम | 72,280 | 78,840 | 59,140
  • चंडीगढ़ | 72,280 | 78,840 | 59,140
  • कोलकाता | 72,130 | 78,710 | 59,010
  • अहमदाबाद | 72,180 | 78,740 | 59,050
  • जयपुर | 72,290 | 78,845 | 59,150
  • पटना | 72,180 | 78,740 | 59,070
  • लखनऊ | 72,280 | 78,840 | 59,140
  • गाजियाबाद | 72,280 | 78,840 | 59,140
  • नोएडा | 72,280 | 78,840 | 59,140
  • अयोध्या | 72,280 | 78,840 | 59,140

नोट: सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.