Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Rate Today: बाजार में हलचल! सोने और चांदी की कीमतें गिरीं, जानें आज के ताजा रेट

Top Post Ad

Gold Rate Today: फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, और इस दौरान खूबसूरत कपड़ों के साथ शानदार ज्वेलरी महिलाओं की पहली पसंद होती है। यदि आप सोने और चांदी के गहने बनाने का सोच रहे हैं, तो एक बार यहां के रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 79,330 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलो 1,06,000 रुपए होगी।

mcx-gold-price-today-government-is-also-know

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज चांदी के प्रति किलो भाव में 3,000 रुपए की कमी हुई है, और आज चांदी 1,06,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर बेची जाएगी। जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 1,09,000 रुपए की दर पर बिक रही थी।

सोने की कीमतों में गिरावट

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 22 कैरेट सोना कल शाम 76,250 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि आज इसकी कीमत 75,550 रुपए निर्धारित की गई है, यानी 700 रुपए की कमी आई है। वहीं, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 80,060 रुपए में बेचा गया था, और आज इसकी कीमत 79,330 रुपए तय की गई है, जिसका मतलब है कि इसमें 730 रुपए की गिरावट आई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो कभी भी गुणवत्ता को नजरअंदाज न करें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि भारत में हॉलमार्क का निर्धारण केवल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) द्वारा किया जाता है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए इन्हें देखकर और समझकर ही सोना खरीदें।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.