Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Price Down Today: सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट, जानें आज के 22 और 24 कैरेट के रेट

Gold Price Down Today: फेस्टिव सीजन में सोना खरीदारों के लिए राहत की खबर है। 9 अक्टूबर को बुलियन मार्केट में तेजी से करेक्शन देखने को मिल रहा है। 22 कैरेट, 24 कैरेट 18 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। नवरात्रि के छठे दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें कम हो गई हैं। इसका मतलब है कि आज ग्राहकों को पहले से कम दाम पर पसंदीदा सोना मिल सकता है। न केवल घरेलू बाजार, बल्कि विदेशी बाजारों में भी सोने के भाव में गिरावट आई है। कॉमैक्स पर सोने की कीमत 1 से 1.25 फीसदी तक लुढ़क गई है।

gold-silver-price-today

फेस्टिव सीजन में सोने की कीमतें घटीं

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें गिर गई हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 700 रुपए की कमी के साथ 70,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 100 ग्राम की कीमत भी 7,000 रुपए घटकर 703,000 रुपए हो गई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 760 रुपए की गिरावट के साथ 76,690 रुपए प्रति 10 ग्राम है, और 100 ग्राम का भाव भी 766,900 रुपए पर आ गया है।

दिल्ली में ग्राहकों को 9 अक्टूबर को 18 कैरेट सोना भी सस्ते दाम पर मिल रहा है, क्योंकि 10 ग्राम सोने का भाव 570 रुपए घटकर 57,520 रुपए हो गया है। साथ ही, 100 ग्राम की कीमत भी 5,700 रुपए गिरकर 575,200 रुपए पर पहुंच गई है।

अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने का मूल्य 7,030 रुपए प्रति ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 7,669 रुपए प्रति ग्राम है।  

चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,030 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की 7,669 रुपए प्रति ग्राम है।  

लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने का मूल्य 7,045 रुपए प्रति ग्राम है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 7,684 रुपए प्रति ग्राम है।  

जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,045 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का मूल्य 7,684 रुपए प्रति ग्राम है।  

मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,030 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की 7,669 रुपए प्रति ग्राम है।  

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में कमी

आज भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा सोना लगभग 21 रुपए कम होकर 75140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। इसका ऑलटाइम हाई पिछले महीने 76630 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी में कल की गिरावट के बाद आज सुधार देखा जा रहा है, जो 230 रुपए की बढ़त के साथ 88959 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमत में गिरावट आई

अमेरिकी सेंट्रल बैंक, फेडरल रिजर्व, से आगे बड़े रेट कट की उम्मीद के चलते सोने में तेज सुधार देखने को मिल रहा है। दरअसल, बेरोजगारी के आंकड़ों के कारण बुलियन मार्केट में हलचल है। बेरोजगारी के आंकड़ों में गिरावट से दरों में भारी कटौती की संभावना बढ़ गई है, जिससे सोने में नरमी आई है। कॉमैक्स पर सोने का भाव लगभग सवा फीसदी की गिरावट के साथ 2620 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे चला गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad