Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Silver Price Today: सोना अब सुस्त और चांदी ने रफ्तार पकड़ी, अब जल्दी से 10 ग्राम सोने के भाव चेक कर लें

Gold Silver Price Today: चांदी ने निवेशकों को खुश कर दिया है। इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। वहीं सोने की कीमत में धीमी गति है, जिससे निवेशकों को नुकसान हो रहा है। बता दें कि चांदी की वर्तमान कीमत 93,200 रुपये प्रति किलो हो गई है। साथ ही नीचे देखें कि सोने के वर्तमान भाव क्या हैं।

gold-rates-falling-every-day-for-the-last-40

चांदी ने इस महीने फिर से गति पकड़ ली है। शुक्रवार को इसमें तेजी दिखाई दी। 1 जुलाई से यहां चांदी की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि इसकी वर्तमान कीमत अभी भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे है। चांदी की सबसे उच्च कीमत मई में थी, जब यह 97 हजार रुपये प्रति किलो को पार कर गई थी। वहीं सोने की चाल धीमी रही है। शुक्रवार को इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं आया।

चांदी ने 93,000 रुपये को पार किया

इस महीने चांदी कीमत में तेजी आ रही है। शुक्रवार को 200 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ चांदी कीमत 93,200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस महीने चांदी में तेजी ने निवेशकों को राहत देनी शुरू कर दी है। पिछले महीने चांदी ने निवेशकों को काफी निराश किया था, जून में चांदी का रिटर्न माइनस 3.74 प्रतिशत रहा, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ। जून में चांदी कीमत सस्ती होने के कारण इसे खरीदने वालों के लिए फायदेमंद रही। पहले मई में चांदी ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया था, जिसका रिटर्न करीब 15 फीसदी था।

सोने की चाल अब धीमी है

इस बार सोने की चाल धीमी दिख रही है। सोने में निवेश करने वालों को काफी नुकसान हो रहा है। मार्च के बाद से इससे मिलने वाले रिटर्न में कमी आ रही है। सोने की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 54,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जुलाई के महीने में इसकी कीमत में कोई गिरावट नहीं आई है, लेकिन बढ़ोतरी भी बहुत अधिक नहीं हुई है। इसकी कीमत कई बार स्थिर रही है। सोने की सस्ती के कारण इसे खरीदने वालों की जोश बनी हुई है।

4 महानगरों में सोने-चांदी का भाव-

दिल्ली में: सोने की कीमत 73,240 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 93,200 रुपये/1 किलो।

मुंबई में: सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 93,200 रुपये/1 किलो।

चेन्नई में: सोने की कीमत 73,750 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 97,700 रुपये/1 किलो।

कोलकाता में: सोने की कीमत 73,090 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 93,200 रुपये/1 किलो।

अन्य शहरों में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

शहर 22K सोने की कीमत 24K सोने की कीमत-

  • बेंगलुरु: 67,000 73,090
  • हैदराबाद: 67,000 73,090
  • केरल: 67,000 73,090
  • पुणे: 67,000 73,090
  • वडोदरा: 67,050 73,140
  • अहमदाबाद: 67,050 73,140
  • जयपुर: 67,150 73,240
  • लखनऊ: 67,150 73,240
  • पटना: 67,050 73,140
  • चंडीगढ़: 67,150 73,240
  • गुरुग्राम: 67,150 73,240
  • नोएडा: 67,150 73,240
  • गाजियाबाद: 67,150 73,240

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad