Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Sone Chandi Ka Taja Bhav: सोना लगातार महंगा हो रहा है, अपने शहर के ताजा दाम जानिए

Sone Chandi Ka Taja Bhav: पीली धातू यानी सोना हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। वैसे ही भारतीयों को सोना खरीदना पसंद होता है। शादियों का सीजन हो तो यह और भी जरूरी हो जाता है। पिछले साल के मुकाबले इस बार सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगर आप सोना (Gold Rate Today) खरीदने की सोच रहे हैं तो मोटी कीमत चुकानी पड़ सकती है। दरअसल, आज फिर सोना हुआ है। आइए जानते हैं कहां तक पहुंचे रेट -

know-today-gold-price-gold-is-making-new-records

आज, अर्थात् शनिवार 13 जुलाई को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है। अगर आप सोने-चांदी (Gold Silver Price) की खरीदी की योजना बना रहे हैं तो आपको जेब ढ़ीली करनी पड़ सकती है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत (Delhi Gold Rate Today) 73,910 रुपये तक पहुंच गई है और मुंबई में कीमत 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में भी 24 कैरेट गोल्ड (Kolkata Gold Latest Price) का भाव 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Chandi का ताजा भाव

इस बार चांदी की कीमतों में भी बड़ी उछाल देखने को मिली है। लगातार चांदी 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार करने की कोशिश में नजर आ रही है। आज चांदी का भाव 95,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गया है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Retail Price of Gold) कितनी है...

दिल्ली में आज का सोने का भाव

13 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज का सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 67,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 67,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 73,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दर -

शहर       22 कैरेट गोल्ड रेट      24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई     68,260               74,470
  • कोलकाता   67,610            73,760
  • गुरुग्राम 67,760                 73,910
  • लखनऊ       67,760           73,910
  • बेंगलुरु  67,610                 73,760
  • जयपुर      67,760              73,910
  • पटना       67,660              73,810
  • भुवनेश्वर 67,610              73,760
  • हैदराबाद  67,610              73,760

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad