Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Lucky Plants: अब घर में लगाएं ये पौधे, बनाएंगे आपको अमीर! पैसों की बरसात शुरू हो जाएगी

Lucky Plants For Home: सनातन धर्म में कुछ पेड़-पौधों को बहुत शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों से संबंधित कई बातें बताई गई हैं।

lucky-plants-in-hindi-at-home

कुछ पौधों को भगवान का निवास स्थान माना जाता है। लोग अपने घरों में वास्तु टिप्स अनुसार भाग्यशाली पौधे लगाते हैं। कुछ पौधे इतने खूबसूरत होते हैं कि सिर्फ उनकी देखभाल से ही आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

वास्तु के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आपके जीवन की सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से व्यक्ति को कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और घर के आस-पास हरियाली होती रहती है। आइए आज हम आपको इन विशेष पौधों के बारे में बताते हैं:

बांस का पौधा | Bamboo Plant

वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को काफी ही शुभ बताया गया है। इसे घर में लगाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बढ़ता है और पैसों की बरसात भी होती है।

नीम का पौधा | Neem Plant

नीम का उपयोग विभिन्न चीजों के लिए किया जाता है। इस पौधे में माता दुर्गा का आवास माना जाता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में बरकत भी बढ़ती है।

एलोवेरा का पौधा | Aloe Vera Plant

आप घर में एलोवेरा का पौधा लगा सकते हैं। एलोवेरा स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी का पौधा | Tulsi Plant

सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। महिलाएं सुबह उठकर तुलसी के पौधे में जल अर्पित करती हैं। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। यह मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में खुशियों का आगमन होता है और घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad