Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Sone Chandi Ka Taja Bhav: फिर सस्ता हुआ गोल्ड, अपने शहर के ताजा रेट जानें

Sone Chandi Ka Taja Bhav: पीली धातू सोना खरीदना हर किसी का सपना होता है। शादी-ब्याह में लोग इसके गहनों का उपयोग करते हैं। कुछ लोग इसे निवेश के तौर पर भी खरीदते हैं। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अब आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है, ऐसे में ज्वैलर्स के पास जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

know-the-today-gold-and-silver-price

8 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट आई है। चेन्नई में 10 ग्राम गोल्ड का रेट आज 74,390 रुपये हो गया है। देश के अधिकांश शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 73,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73,940 रुपये है और मुंबई में यह कीमत 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक किलोग्राम चांदी की कीमत आज 94,700 रुपये है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

मुंबई में आज का सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में आज का सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव

  • शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
  • चेन्नई- 68,190 74,390
  • कोलकाता- 67,640 73,790
  • गुरुग्राम- 67,790 73,940
  • लखनऊ- 67,790 73,940
  • बेंगलुरु- 67,640 73,790
  • जयपुर- 67,790 73,940
  • पटना- 67,690 73,840
  • भुवनेश्वर- 67,640 73,790
  • हैदराबाद- 67,640 73,790

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad