Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Silver Price: सोने के दामों में भारी गिरावट, वहीं चांदी में जबरदस्त उछाल, जानें आपके शहर के ताजा भाव

Top Post Ad

Gold Silver Price: चाहे कोई भी सीजन हो, सोने और चांदी की मांग हमेशा बनी रहती है। अधिक मुनाफे और अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादातर लोग सोने और चांदी में निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी इस समय सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपके लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि आज भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी आई है। आइए, खबर में विस्तार से जानते हैं आज के ताजा भाव-

today-gold-prices-fall-again-in-bullion-market

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इस बीच, अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव में उछाल देखी गई है। ऐसे में अगर आप सोने और चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 67,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 70,930 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 95,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

सर्राफा व्यापारी और इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने 18 तारीख को बताया कि सोने के भाव में गिरावट और चांदी के भाव में उछाल आई है। प्रति किलो चांदी के भाव में आज 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी प्रति किलो 96,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी, जबकि कल (मंगलवार) शाम तक चांदी 95,600 रुपए प्रति किलो के भाव से बेची जा रही थी।

सोने की कीमतों में गिरावट

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। कल शाम 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 67,650 रुपए में बिका, जबकि आज इसकी कीमत 67,550 रुपए तय की गई है, यानी दाम में 100 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,030 रुपए के भाव से खरीदा था। आज इसकी कीमत 70,930 रुपए तय की गई है, यानी भाव में 100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत में हॉलमार्क का निर्धारण करने वाली एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, इसलिए इन्हें देखकर और समझकर ही सोना खरीदें।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.