Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Price Update: हाय राम! आज सोना फिर महंगा हुआ, कीमत में भयंकर उछाल, जानिए 10 ग्राम सोने के भाव क्या हैं!

Gold Price Update: सोने-चांदी के भावों में आज यानी गुरुवार (20 जून) को एक बार फिर से तेजी नजर आ रही है। दो दिन सोने में गिरावट के बाद अब फिर से दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी के दाम ने लोगों को परेशान कर दिया है।

know-today-gold-price-gold-is-making-new-records

ऐसे में सोचिए कि अगर कोई मध्यम वर्गीय परिवार अपनी बेटी की शादी करता है, तो कहां से सोना खरीदने के लिए पैसे लाएगा? आज भी भारतीय शादियों में सोने और चांदी की डिमांड बहुत अधिक है। यदि आप खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आपको पहले 14 कैरट से लेकर 24 कैरट के दाम जानने चाहिए।

चांदी एक बार फिर से 90,000 के पार ट्रेंड कर रही है, जबकि सोना एक बार फिर से 72,000 के पार जा पहुंचा है। पिछले दिनों सोने के दाम में गिरावट के बाद गोल्ड 70,000 पर गिरा था, लेकिन अब दोबारा सोने के दाम बढ़े हैं। आज भी एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है।

सोने के दाम में तेजी देखकर मार्केट में हलचल मच गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना लगभग 400 रुपए तक की उछाल के बाद 72,169 रुपए पर पहुंच गया है। तो आईये लेटेस्ट रेट पर डालते हैं एक नजर:-

आज सोने और चांदी के नवीनतम दाम क्या हैं?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज यानी 20 जून 2024 को 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 71880 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं, जबकि 916 प्योरिटी 22 कैरेट वाले सोने की कीमत उछाल के बाद 66107 रुपये प्रति तोला हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 750 प्योरिटी यानी 18 कैरेट वाले सोने के दाम 54127 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। अंत में 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले सोने का दाम 42219 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया है। जबकि, चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है, कीमत बढ़कर 90050 रुपये प्रति किलो हो गई है।

चार महानगरों में सोने के दाम जानिए

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 66,550 रुपए है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,590 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 66,400 रुपए है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 66,400 रुपए है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 67,000 रुपए हैं और 1 तोला 24 कैरेट सोने की कीमत 73,010 रुपए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad