Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold-Silver Price Today: चुनाव नतीजों के बाद सोने-चांदी के दामों ने पकड़ी रफ़्तार, जानें आपके शहर के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी निवेश करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं क्योंकि इसमें निवेश करने से काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। लेकिन सोने में निवेश करने या खरीदने से पहले आपको इसके मूल्य की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। बता दें, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आइए, खबर में विस्तार से नजर डालते हैं आज के ताजा भाव पर।

gold-silver-price-check-the-latest-rates-in-your-city

आज सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,960 रुपये है। पिछले दिन यह भाव 66,950 रुपये था, यानी दरें बढ़ी हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन 24 कैरेट सोने का भाव 73,020 रुपये था, यानी आज दरें बढ़ी हैं। मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

सोने के ताज़ा भाव

आज 22 कैरेट सोने का भाव ₹6,696 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹7,303 प्रति ग्राम है।

लखनऊ में सोने के भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹66,960 है। राजधानी में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम ₹73,030 है।

लखनऊ में चांदी का रेट

बात करें चांदी के रेट की तो लखनऊ में आज सिल्वर की दरों में बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट ₹94,100 है। जबकि कल यह दाम ₹94,000 प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम बढ़े हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इनमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए कृपया अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?

ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा सोने की शुद्धता को जाँचने के लिए हॉलमार्क उपलब्ध होते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 हॉलमार्क लिखा होता है। अधिकांशतः सोना 22 कैरेट में ही बिकता है, हालांकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। सोने का कैरेट 24 से अधिक नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध माना जाता है।

मिसेड कॉल से भाव जानें

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिसेड कॉल करें। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिलेंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देखें।

हॉलमार्क को ध्यान में रखें

सोने को खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक को हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसकी पहचान ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्किंग योजना के तहत होती है। यह योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियमन का काम करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad