Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

इन राशि वालों को अपार धन मिलेगा, आज निर्जला एकादशी पर बना त्रिपुष्कर योग का अद्भुत संयोग

Nirjala Ekadashi Rashifal: 18 जून 2024 को मंगलवार को निर्जला एकादशी है और ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगलवार भी है। इसके अलावा बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, त्रिपुष्कर योग, त्रिग्रही योग, शिव योग, सिद्ध योग और स्वाति नक्षत्र के शुभ योग का अद्भुत संयोग बन रहा है।

nirjala-ekadashi-horoscope-these-zodiac-signs-will-get-know

ज्योतिष और धर्म के अनुसार आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज 18 जून को निर्जला एकादशी पर त्रिग्रही योग, सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग समेत कई प्रभावी योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के कारण आज का दिन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ होगा। कुंडली में मंगल की स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे इन राशियों को खूब लाभ प्राप्त होगा।

आज मंगलवार के उपाय करने के लिए भी दिन विशेष शुभ है। भगवान विष्‍णु, मां लक्ष्‍मी और बजरंगबली की कृपा से सारे संकट-कष्‍ट दूर होंगे और लाभ ही लाभ होगा। जानिए आज की लकी राशियां कौन सी हैं।

मिथुन राशि: नए अवसर मिलेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। धन-संपत्ति बढ़ेगी। वाहन से सुख मिलेगा। आपको पुराने निवेश से अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक समस्याएँ दूर होंगी। संतोष महसूस होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि: आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। समस्याओं से राहत मिलेगी और मानसिक तनाव कम होगा। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरी करने वालों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: आपको बजरंगबली की कृपा प्राप्त होगी और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन मिलेगा और निवेश से लाभ होगा। नौकरी और पेशा वाले जातक को करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती हैं। लंबे समय बाद सफलता का आनंद मनाएंगे। सेहत संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि: आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कठिन कार्य भी पूरे कर लेंगे। आपको करियर में शानदार अवसर मिलेंगे और काम की सराहना होगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवारिक जिम्मेदारियाँ पूरी करने में आप सफल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad