Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold-Silver Price: शादी सीज़न से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दिखाई दे रही है, आपके शहर के ताज़ा भाव को जानें

Latest Gold-Silver Price: अक्सर जब भी निवेश की बात आती है, तो लोगों की पहली पसंद सोना या चांदी में निवेश करना होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें अधिक मुनाफे की संभावना ज्यादा होती है। और अगर शादी या त्योहारों के सीजन की बात करें तो सोना और चांदी सबसे ज्यादा मांग में रहने वाली धातुएँ हैं। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि सोना और चांदी ने फिलहाल बुलेट ट्रेन की गति पकड़ रखी है। आइए नजर डालते हैं आज के ताज़ा रेट्स पर-

mcx-gold-price-today-government-is-also-know

राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में आज भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। बता दें कि आज सोने और चांदी दोनों की कीमतें कल से ही बढ़ी हैं। आज 24 कैरेट सोने में 400 रुपए का उछाल आया है, वहीं चांदी में 500 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है।

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार, पटना के सर्राफा मंडी में सोने और चांदी की कीमतों में लग्न के कारण और बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, सोने-चांदी की खरीदारी के लिए अभी भी सही समय है। क्योंकि जुलाई महीने में लग्न शुरू होते ही सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेट पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

आज सोने का क्या भाव है?

राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में शनिवार (22 जून) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 67,700 रुपए हो गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव आज प्रति 10 ग्राम 75,400 रुपए है। जबकि कल तक 24 कैरेट सोने का भाव 75,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था और 22 कैरेट सोने का भाव 67,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज 18 कैरेट सोने का भाव भी 57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी में तेजी आई है

वहीं, चांदी की बात करें तो, सोने की तरह ही इसकी कीमतों में भी कल की तुलना में आज वनिस्पत 500 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इस दिन चांदी की कीमत 90,500 रुपए प्रति किलोग्राम है। जबकि, कल तक चांदी की कीमत 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

आज का एक्सचेंज रेट क्या है?

वहीं, दूसरी ओर अगर आप आज सोना बेचने या उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 66,200 रुपए और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 54,500 रुपए है। जबकि, चांदी बेचने का रेट आज 87,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad