Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Sone Ka Taza Bhav: शाम होते ही सोने के दाम में थोड़ी सी गिरावट आई, देखिए 22 कैरेट सोने का दाम कितना कम हुआ

Sone Ka Taza Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखा जा रहा है। कभी सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं, तो कभी घट जाती हैं। सोने के दामों में हो रहे इस उतार-चढ़ाव ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सोना खरीदें या दाम कम होने का इंतजार करें।

up-gold-silver-price-today-know-the-latest

आज यानी 20 जून 2024 को सूरज ढलने के बाद सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। सोने के रेट में 7 रुपये तक की कमी देखी गई है, जिसे सुनकर शायद आपको भी हंसी आ रही होगी। तो आइये जानते हैं कि 18 कैरट सोने के दाम क्या हैं। चलिए एक नजर डालते हैं:-

सोने और चांदी के दाम में कितनी कमी हुई है?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज यानी 20 जून 2024 को सुबह के मुकाबले शाम को सोने के रेट में 7 रुपये तक की गिरावट आई है।

शाम में 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम कम होने से 71873 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं, जो सुबह तक 71880 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, 916 प्योरिटी 22 कैरेट वाले सोने की कीमत कम होने से 66100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जो सुबह के समय 66107 रुपये प्रति तोला था।

इसके अतिरिक्त, 750 प्योरिटी यानी 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 54122 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि मॉर्निंग में 54127 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 585 प्योरिटी (14 कैरेट) वाले सोने की कीमत 42215 रुपये प्रति 10 ग्राम है, सुबह में 42219 रुपये प्रति दस ग्राम थी। इसके साथ ही, चांदी की कीमत में भी वृद्धि देखने को मिली है, कीमत 90038 रुपये प्रति किलो हो गई है।

दिल्ली में सोने की कीमत क्या है?

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 72,590 रुपए प्रति तोला है।

मुंबई में सोने का दाम क्या है?

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 72,440 रुपए प्रति तोला है।

कोलकाता में सोने के दाम क्या हैं?

कोलकाता में 22 कैरेट सोने का दाम 66,400 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत क्या है?

चेन्नई में 22 कैरेट सोने का दाम 67,000 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 73,010 रुपए प्रति तोला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad