Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Silver Price: औंधे मुँह गिरे चांदी के दाम, वहीँ सोने ने पकड़ी रफ़्तार, खरीदने से पहले जानिए आज के 24 कैरट और 22 कैरट सोने का मूल्य

Gold Silver Price: नई सरकार के गठन के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जरूर जांच लें। आपको बता दें कि आज सोने की कीमतों में फिर से तेज़ उछाल देखा गया है, जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। आइए जानते हैं आपके शहर के ताजा भाव विस्तार से -

gold-silver-price-today

आज सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 66,010 रुपये (aaj ka sone ka bhav) है। बीते दिन यह 66,000 रुपये था, यानी दरें बढ़ी हैं। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram sone ka bhav) है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का भाव 71,990 रुपये था। आज दरें बढ़ी हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

सोने का प्रति ग्राम भाव

आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹6,601 प्रति ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat sone ka bhav) ₹7,200 प्रति ग्राम है।

लखनऊ में सोने के भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹66,010 है। राजधानी में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम ₹72,000 है।

गाजियाबाद के सोने के भाव

22 कैरेट सोना - प्रति 10 ग्राम ₹66,010, 24 कैरेट सोना - प्रति 10 ग्राम ₹72,000 है।

1 किलो चांदी की वर्तमान कीमत

चांदी के रेट की बात करें तो लखनऊ में आज इसमें बदलाव देखा गया है। आज एक किलो चांदी का रेट 90,400 रुपये है। जबकि कल इसका दाम 90,500 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी के दाम में गिरावट आई है।

जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इनमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

भाव जानने के लिए मिस्ड कॉल करें

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क पर ध्यान दें

लोग जब सोना खरीदें, तो उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और इसका निर्धारण भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियमन का काम करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad