Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

कम कूलिंग होने पर Fridge फट सकता है, जानिए खुद का बचाव कैसे करें?

Refrigerator Blast Reason: आजकल हर घर में लगभग एक रेफ्रिजरेटर होता है। और इसे हर मौसम में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गर्मियों में फ्रिज का उपयोग बहुत अधिक होता है। और आजकल फ्रिज में आग लगने की खबरें सामने आती रहती हैं। क्या आपका फ्रिज कम ठंडा हो रहा है? अगर हां, तो आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि फ्रिज की कम ठंडक भी ब्लास्ट का कारण बन सकती है। चलिए जानते हैं रेफ्रिजरेटर फटने के कारण और उसके बचाव के बारे में...

fridge-can-burst-even-if-there-is-less-cooling-know

"फ्रिज" एक ऐसा उत्पाद है जिसका हम हर मौसम में उपयोग करते हैं। रेफ्रिजरेटर का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों को ताजगी से रखना होता है। सर्दियों की तुलना में गर्मियों में इसकी अधिक आवश्यकता होती है। पानी को ठंडा करने के लिए भी फ्रिज का उपयोग बहुत ज्यादा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ता है, फ्रिज में आग लगने का खतरा भी बढ़ता जाता है। आपने पिछले कुछ दिनों में कई रेफ्रिजरेटर ब्लास्ट की खबरें या हादसों के बारे में सुनी होगी। इनमें से अधिकांश मामले लापरवाही के कारण होते हैं।

रेफ्रिजरेटर का अत्यधिक उपयोग या सही जानकारी के बिना इसका इस्तेमाल करने से विस्फोट हो सकता है। अगर आपका रेफ्रिजरेटर ठीक से ठंडा नहीं हो रहा है, तो भी विस्फोट का खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं कि रेफ्रिजरेटर में कम कूलिंग कैसे ब्लास्ट का कारण बन सकती है?

फ्रिज की कूलिंग पर ध्यान दें

तपती गर्मी में फ्रिज की कूलिंग में कमी आ सकती है, लेकिन अगर उसकी कूलिंग में आपको कोई अनोखा बदलाव लगे तो उसे नजरअंदाज न करें। कम कूलिंग के साथ अगर दुर्गंध आए तो ये फ्रिज के खराब होने का एक कारण भी हो सकता है। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि फ्रिज को ठीक करने के लिए कंपनी की सर्विस सेंटर से एक बार जरूर संपर्क करें।

कम कूलिंग का ब्लास्ट होने का कारण

फ्रिज में कम कूलिंग होने से कंडेनसर पर जोर पड़ सकता है। इस स्थिति में बार-बार फ्रिज को खोलना, बंद करना या सामान को रखकर ठंडा करना ठीक नहीं होता। ऐसा करने से फ्रिज के कंडेनसर पर अधिक दबाव पड़ता है और इसके फटने का कारण भी बन सकता है। अगर फ्रिज कुछ भी ठंडा नहीं कर रहा है, तो तुरंत इसे चेक करवाएं। साथ ही, उसके कंडेनसर में कोई कमी तो नहीं है और वह सही से काम कर रहा है या नहीं, इसकी भी एक बार जांच करवाएं।

बचाव कैसे करें

1. हमेशा ध्यान रखें कि फ्रिज का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। ज्यादा तापमान पर उसके कंडेनसर पर ज्यादा बोझ पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि फ्रिज इसी तापमान में रहे ताकि उसकी कार्यक्षमता बनी रहे।

2. समय-समय पर फ्रिज की सफाई भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यदि इसमें गंदगी जम जाती है या धूल इकट्ठी हो जाती है, तो फ्रिज की ठंडक में कमी आ सकती है और उसे अधिक श्रमसाध्य कार्य करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा फ्रिज को साफ रखें।

3. फ्रिज से गर्मी को बाहर निकालने के लिए उसमें कंडेनसर कॉइल होता है। इस कॉइल में धूल जम जाने से फ्रिज की ठंडक प्रभावित हो सकती है। इसलिए समय-समय पर फ्रिज के कंडेनसर कॉइल को वैक्यूम क्लीनर से साफ करें। इस काम के दौरान ध्यान रहे कि फ्रिज बिजली से अनप्लग्ड हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad