Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold-Silver Rates Today: लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का मूल्य

Gold-Silver Rates Today: चाहे शादियों का सीजन हो या त्योहारों का, सोने और चांदी की काफी  मांग बनी रहती है। अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फिलहाल आपके पास बढ़िया मौका है। बता दें, अप्रैल महीने में रिकॉर्ड तोड़ उछाल के बाद सोने और चांदी के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे थे। लेकिन आज लगातार तीसरे दिन भी कीमतों में  गिरावट देखी गई है। आज जानें आपके शहर के ताजे रेट्स-

gold-prices-rise-again-know-how-much-it-is

साल 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस साल के चुनाव के समय सोने-चांदी की कीमतें दोगुनी तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, बीते शुक्रवार से सोने और चांदी की कीमतों पर ब्रेक लगी है। इसके साथ ही सोने-चांदी के भाव में कमी भी देखी जा रही है। पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार, इस साल बढ़ी हुई रेट के बीच फिलहाल खरीदारों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

उन्होंने आगे बताया कि सोने-चांदी की खरीदारी के लिए यह समय अच्छा है। वहीं, बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सर्राफा बाजार में जल्द ही सोने-चांदी की कीमतों में चुनाव के परिणाम से पहले फिर से उछाल आने की उम्मीद है।

आज का सोना का कीमत 

राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में रविवार (26 मई) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 67,700 रुपए है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 75,350 रुपए चल रहा है। इससे पहले 24 कैरेट सोने का भाव 77,050 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 69,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज 18 कैरेट सोने का भाव 57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

जानें चांदी की कीमत

वहीं, चांदी की कीमतों में भी कल की तुलना में आज कोई बदलाव नहीं आया है। इसलिए आज भी चांदी 89,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से ही बिक रही है। जबकि इससे पहले चांदी की कीमत 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

वहीं, अगर आप आज सोना बेचना या उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो आपको बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 66,200 रुपए  चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 55,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी बेचने का रेट आज भी 86,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad