Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold-Silver Price: सोने के दाम में अचानक लुढ़के, चांदी में भी गिरावट आई, आज के ताज़ा भाव चेक करें

Gold-Silver Price: पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे थे। अगर आप सोने या चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिलहाल आपके लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें, लगातार तेजी के बाद अब सोने और चांदी के दामों में तगड़ी गिरावट देखी गई है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानें आपके शहर के ताजा रेट्स।

today-gold-becomes-cheaper-by-rs-3300-check

पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत अपनी चरम पर चल रही थी। हालांकि, आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी कमी दर्ज की जा रही है। पाटलिपुत्र सर्रफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बढ़ी हुई रेट के आज खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। उन्होंने आगे कहा कि आज के सोने और चांदी के खरीदारों के लिए यह अच्छी खबर है। वहीं, बाजार विश्लेषकों के मानने के अनुसार, सर्राफा बाजार में जल्द ही सोने-चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आने की उम्मीद भी की जा रही है।

सोने का आज का रेट क्या है?

पटना के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 67,700 रुपए हो गया। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 75,350 रुपए है। कल तक 24 कैरेट सोने का भाव 77,050 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 69,200 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज 18 कैरेट सोने का भाव भी 58,200 रुपए से घटकर 57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी कितने में बिक रही है?

चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में कल के वनिस्पत आज 3500 रुपए की कमी रिकॉर्ड की गई है। आज चांदी 89,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। कल तक चांदी की कीमत 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम चल रही थी।

अगर आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो आपको बता दें आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 66,200 रुपए चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 55,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि, चांदी बेचने का रेट आज 86,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

कैरेट के अनुसार क्वालिटी को समझ लें

24 कैरेट सोना = 100% सोना, 22 कैरेट सोना = 91.7% सोना, 18 कैरेट सोना = 75.0% सोना, 14 कैरेट सोना = 58.3% सोना, 12 कैरेट सोना = 50.0% सोना, 10 कैरेट सोना = 41.7% सोना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad