Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold: इस छोटे से देश से भारत में आता है सबसे ज्यादा सोना, हिस्सेदारी है 40 प्रतिशत

Gold: सोने का भंडार किसी भी देश की आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है. दुनिया के सभी बड़े देशों ने सोने के विशाल भंडार  जमा कर रखे हैं ताकि कभी अगर आर्थिक संकट आ जाए तो सोने का इस्तेमाल किया जा सके। ऐसे में क्या आप जानते है की भारत में किस देश से आता है सोना, आइए खबर में जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

one-lakh-137-tonnes-of-gold-sold-in-90-days

भारत में सोने के प्रति लोगों का लगाव सदियों से रहा है इसलिए गोल्ड की कीमत चाहे 70,000 के पार चली गई हो लेकिन लोगों ने सोना खरीदना नहीं छोड़ा। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत में सोने की मांग की आपूर्ति कैसे पूरी होती है। गोल्ड एक ऐसी धातु है जिसे भारत आयात करता है। हालांकि, देश में भी गिनी-चुनी गोल्ड माइंस हैं लेकिन डिमांड को पूरा करने के लिए गोल्ड इंपोर्ट किया जाता है। स्विट्जरलैंड, अप्रैल में भारत के लिए शीर्ष आयात गंतव्य के रूप में उभरा है, क्योंकि वहां से सोने की आवक बढ़ी है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

पिछले महीने सोने का आयात दोगुने से अधिक होकर 3.11 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में स्विट्जरलैंड के बाद रूस, चीन, इराक और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का स्थान है।

भारत का गोल्ड इंपोर्ट 45.54 अरब डॉलर

भारत का गोल्ड इंपोर्ट वित्त वर्ष 2023-24 में 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, इस साल मार्च में कीमती धातु का आयात 53.56 प्रतिशत घटकर 1.53 अरब डॉलर पर आ गया था। स्वर्ण आयात का देश के चालू खाता घाटे पर खासा असर होता है।

सोने का सबसे बड़ा स्रोत स्विट्जरलैंड 

स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है और इसकी हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। इसके बाद यूएई (16 प्रतिशत से अधिक) और दक्षिण अफ्रीका (लगभग 10 प्रतिशत) का स्थान है। देश के कुल आयात में कीमती धातु की हिस्सेदारी पांच प्रतिशत से अधिक है। फिलहाल सोने पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगता है। आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग का ख्याल रखता है। चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad