Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Silver Price Today: सोना बेहद सस्ता हुआ, चांदी की चमक अभी भी बरकरार, अपने शहर के ताजा रेट जानिये

Gold Silver Price Today: इस साल गर्मी और सोने की कीमतों ने लोगों को काफी परेशान किया है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। लेकिन आज सोने के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौजूदा समय में चांदी 80 हजार के करीब पहुंच गई है। अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं, तो आज के ताजा भाव जरूर चेक कर लें।

gold-rates-falling-every-day-for-the-last-40

इस साल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, किसी ने यह अंदाजा नहीं लगाया होगा कि इस साल सोने-चांदी की बढ़ी हुई कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बनाकर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को बार-बार तोड़ेंगी। इस वक्त सोने की कीमत 80 हजार के करीब पहुंच चुकी है, जबकि चांदी की कीमतों ने अब तक के अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में सोने का रेट 2019 के मुकाबले दोगुना से भी अधिक हो गया है। चांदी की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतें आगे और भी बढ़ सकती हैं।

आज सोने का रेट क्या है?

राजधानी पटना सर्राफा बाजार में बुधवार (22 मई) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 69,200 रुपए चल रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव आज प्रति 10 ग्राम 77,050 रुपए हो गया है। जबकि कल तक 24 कैरेट सोने का भाव 77,750 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का भाव कल 69,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज 18 कैरेट सोने का भाव 58,200 रुपए हो गया है।

92 हजार के पार बिक रही है चांदी

वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में कल की तुलना में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी चांदी 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से सर्राफा मंडी में बिक रही है। जबकि, इससे पहले चांदी की कीमत 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

जानिए आज का एक्सचेंज रेट

वहीं, दूसरी ओर अगर आप आज सोना बेचने या एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो बता दें कि पटना सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 67,700 रुपए है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 57,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी बेचने का रेट आज भी 89,500 रुपए प्रति किलोग्राम है। बताते चलें कि सर्राफा मंडी में सोने-चांदी की एक्सचेंज रेट इसकी क्वालिटी और हॉलमार्क आदि के कारण थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad