Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Sone Ka Bhaav Today: आज सोने के दाम में रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरावट आई, ताज़ा रेट चेक कर लें

Sone Ka Bhaav Today: पिछले कई दिनों से सोने के भाव में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। सोने के भाव सातवें आसमान तक पहुंच गए हैं। लेकिन आज इनके भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हाल ही में आए सोने चांदी के ताजा भाव जानने के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।

today-gold-rate-falls-after-continuous-increase

सोने के गहने खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर सामने आ रही है। बुलियन मार्केट में लगातार जारी रिकॉर्ड रैली पर आज (5 अप्रैल) ब्रेक लग गया है। भारतीय और ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी के रेट्स में करेक्शन देखने को मिल रहा है। निवेशक दोनों ही मेटल्स में प्रॉफिटबुकिंग कर रहे हैं।

हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुलियन मार्केट के लिए सेंटीमेंट अभी भी पॉजिटिव है। क्योंकि आगे फेड पॉलिसी में ब्याज दरें घटने का अनुमान है। साथ ही मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है। बता दें कि घरेलू बाजार में सोना महीने में 20% से ज्यादा का उछल चुका है।

सोने के मूल्य पर लगा ब्रेक

आज की बात करें तो भारतीय बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है, जोकि लगातार रिकॉर्ड हाई बना रहे थे। आज सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट MCX पर करीब 320 रुपए तक फिसल गया है। 10 ग्राम सोने का रेट 69390 रुपए पर ट्रेड हो रहा है, जबकि गुरुवार को ही भाव 69918 रुपए प्रति ग्राम तक पहुंचा था। चांदी में भी नरमी दिखाई दे रही है। मई कॉन्ट्रैक्ट का रेट करीब 1100 रुपए तक फिसल गया है। 1 किलोग्राम चांदी 78878 रुपए तक फिसल गयी है।

वैष्विक बाजार में भी फिसले सोना और चांदी के दाम

जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू बाजार की तरह ग्लोबल मार्केट में भी बुलियन में नरमी देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना करीब 13 डॉलर गिरकर 2300 के नीचे फिसल गया है।

फिलहाल भाव 2295 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड हो रहा है। चांदी के रेट भी सवा दो फीसदी की गिरावट के साथ 27 डॉलर के नीचे फिसल गई है, जो 26.60 डॉलर प्रति ऑन्स पर है। निवेशकों की नजर US FED पॉलिसी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad