Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Gold Price Today: All Time हाई से नीचे आ गिरा सोना, इतने कम हो गए दाम

Sone Ka Rate: अगर आप भी सोने के ग्राहक हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। कुछ समय से सोने के दाम आसमान पर पहुंच गए थे, जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी हुई थी। पर आज सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। आल टाइम हाई से आज सोने की कीमतें काफी कम हो गई हैं। आइए जानते हैं कि आज सोना कितने में बिक रहा है।

gold-rates-falling-every-day-for-the-last-40

बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऑल टाइम हाई के बाद गोल्ड की कीमतें आज फिसल गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, चांदी भी सस्ती हो गई है। MCX पर मंगलवार को गोल्ड ने पहली बार 65140 के लेवल को छू लिया था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज गोल्ड का भाव 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 64713 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके अलावा, चांदी का भाव 0.16 फीसदी फिसलकर 73256 रुपये प्रति किलोग्राम है।

वैश्विक बाजार में भी सोने का भाव गिरा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड की कीमत गिर गई है। कॉमैक्स पर सोने का दाम लगभग 8 डॉलर की कमी के साथ ट्रेड हो रहा है। वर्तमान समय में 2133 डॉलर प्रति औंस पर व्यापार हो रहा है। चांदी में भी थोड़ी सी गिरावट के साथ ही व्यापार हो रहा है। कॉमैक्स पर सिल्वर 23.83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा है।

आईबीजेए भी देता है दरें

बता दें, आईबीजेए और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज दोनों ही गोल्ड के दरों को जारी करते हैं। ये दरें अलग-अलग शुद्धता के अनुसार जारी की जाती हैं। इन दरों में कोई टैक्स और मेकिंग चार्ज नहीं होते हैं। बाजार में गोल्ड ज्वेलरी प्राप्त करने के लिए इन दरों पर टैक्स और मेकिंग चार्ज लागू होते हैं।

रेट्स को घर बैठे चेक करें

आप अपने घर से ही सोने की कीमत चेक कर सकते हैं। भारतीय बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करके प्राइस जांच सकते हैं। आपके मैसेज का जवाब उसी नंबर पर आ जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad