Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Feng Shui: खाली जेब से परेशान हैं? फेंग शुई टिप्स आपकी मदद करेंगे

Feng Shui Tips for Money: फेंग शुई के माध्यम से विवाह, आर्थिक स्थिति, करियर और अन्य जीवन संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। फेंग शुई एक चीनी विज्ञान है जो गुड लक और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देता है और आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर सकता है। कई बार धन की व्यय या पैसों की कमी के कारण आर्थिक स्थिति में अस्थिरता होती है। इस प्रकार की आर्थिक कठिनाइयों से पीड़ित होने पर यह उपाय अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है।

troubled-by-empty-pockets-fengshui-tips-will-help

तीन सिक्के- 

फेंगशुई में तीन सिक्कों को बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर या लाल धागे में बांधकर घर में रखने से दरिद्रता दूर होती है और पैसों का फ्लो बना रहता है।

फिश एक्वेरियम- 

यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो अपने घर में मछलियों का एक्वेरियम रखें। मछलियों के एक्वेरियम रखने से घर की कंगाली दूर होती है।

जेड प्लांट- 

अगर आप काफी समय से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो इसकी वजह घर में नेगेटिव एनर्जी भी हो सकती है। इसलिए, घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाने और सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए आप जेड प्लांट लगा सकते हैं।

फेंगशुई कछुआ- 

फेंगशुई का कछुआ घर या ऑफिस में रखने से व्यक्ति की समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ती है और आर्थिक दिक्कतें भी दूर होती हैं। इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है। फेंगशुई कछुआ आपकी आय को बढ़ाने में लकी चार्म साबित हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad