Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Vastu Tips: आज ही घर से ये चीजें बाहर निकालें, अन्यथा तरक्की के मार्ग में बाधा आएगी

Vastu Dosh Ke Upay: कई बार देखा जाता है कि व्यक्ति जीवन में बहुत मेहनत करता है, लेकिन फिर भी उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति में समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर के वास्तु दोष को सही करते हैं, तो इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

know-vastu-dosh-dur-karne-ke-upay

आपको बता दें कि घर के वास्तु दोष सही होने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि कुछ चीजों को घर में रखने से वास्तु दोष होता है। इसलिए कुछ चीजों को घर में भूलकर भी न रखें। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखना ठीक नहीं है।

वास्तु दोष के उपाय / Vastu Dosh Ke Upay

घर के मुख्य गेट पर टूटी कुर्सी न रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का आभास होता है। इसके अलावा, घर के गेट पर टूटा खंभा होने से वहाँ धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

अगर आप अपने घर में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण आपके घर में रखी हुई पुरानी मैग्जीन और अखबार हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से अशुभ माना जाता है। इसीलिए इन्हें इकट्ठा होने से पहले ही घर से बाहर निकाल दें।

अपने घर में बंद या खराब घड़ी भूलकर भी न रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान की तरक्की के मार्ग में रुकावट उत्पन्न होती है। इसलिए, अगर आपके घर में बंद घड़ी है, तो उसे जल्दी सही कराएं और खराब घड़ी है, तो उसे घर से बाहर निकालें। मान्यता है कि घर में रुकी हुई घड़ी से इंसान का समय रुक सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad