Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Makar Sankranti Date 2024: 14 या 15 जनवरी, मकर संक्रांति कब है? जानें सही तिथि और पूजा-विधि

Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति को विशेष महत्व दिया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, जब भगवान सूर्य बारह राशियों के भ्रमण के दौरान मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस समय मकर संक्रांति (Makar Sankranti Kab Hai) का त्योहार मनाया जाता है।

makar-sankranti-kab-hai-date-and-shubh-muhurat

Makar Sankranti 2024: इस बार भी मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी, जो सोमवार को पड़ेगी। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करते ही मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है, जिससे सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि वर्ष 2022 और 2023 में भी 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व मनाया गया था। इस बार, व्यतिपात योग शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि में शतभिषा नक्षत्र में होगा, और सूमवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मिथिला पंचांग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे होगा, और काशी पंचांग के अनुसार, प्रातः काल 8:42 मिनट पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा।

Makar Sankranti 2024 शुभ मुहूर्त-

  • मकर संक्रांति का पुण्य काल - सुबह 07:15 बजे से शाम 05:46 बजे तक
  • कुल अवधि - 10 घंटे 31 मिनट
  • मकर संक्रांति का महा पुण्य काल - सुबह 07:15 बजे से 09:00 बजे तक
  • कुल अवधि - 01 घंटा 45 मिनट
  • मकर संक्रांति का क्षण - रात 02:54 बजे

मकर संक्रांति 2024 पूजा विधि-

मकर संक्रांति के दिन, भगवान सूर्य उत्तरायण में होते हैं, जिसके साथ ही देवताओं के आरंभ होने से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। सूर्य देव को मकर संक्रांति के दिन अर्घ्य के दौरान जल, लाल पुष्प, फूल, वस्त्र, गेंहू, अक्षत, सुपारी, आदि से अर्पित किया जाता है। पूजा के बाद, लोग गरीबों या जरुरतमंद को दान देते हैं। मकर संक्रांति के दिन, खिचड़ी को विशेष महत्व होती है।

Also Read: Sakat Chauth 2024 Date: जानें कब है? 2024 में सकट चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त!

मकर संक्रांति के पश्चात, शुभ कार्यों का आरंभ होगा

खरमास के कारण Makar Sankranti के बाद के दिनों में शुभ कार्यों और विवाहिक समारोहों की शुरुआत होगी। 16 दिसंबर से एक महीने तक कोई शादी-विवाह और गृहप्रवेश का कार्य नहीं होगा। मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि शास्त्रों के अनुसार जब भी धनु और मीन की संक्रांति में सूर्य आते हैं, तो इस समयावधि में विवाहिक मुहूर्त, गृहप्रवेश, गृह निर्माण भूमि पूजन आदि शुभ कार्य करना प्रतिबंधित हो जाता है। लेकिन विवाह संबंधी अन्य कार्य जैसे सगाई, वैवाहिक तैयारी, रिश्ता तर करना, घर के खरीदने के लिए धरोहर राशि देना आदि के लिए मुहूर्त होते हैं।

लेकिन विवाह, नए घर में गृहप्रवेश, नींव रखने अथवा भूमि पूजन के कार्यों में एक महीना प्रतिबंध रहता है। खरमास 16 दिसंबर को शाम 4:00 बजे से आरंभ होगा और 15 जनवरी 2024 की रात्रि 2:44 बजे समाप्त होगा। उसके बाद मकर की संक्रांति में पुनः शुभ कार्य आरंभ होंगे। मकर संक्रांति भी 14 जनवरी के स्थान पर 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। Makar Sankranti 14 जनवरी को मध्य रात्रि 12:00 बजे के बाद 2:44 पर आएगी। रात्रि 12:00 बजे के बाद दिनांक बदल जाता है, इसलिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी (Makar Sankranti Shubh Muhurat) को ही होगा तथा Sankranti का पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad