Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

किराये के घर में जाने का Shubh Muhurat कैसे निकाले, पूर्ण जानकारी

किराये के घर में शिफ्ट होना एक बड़ा फैसला होता है। नए घर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए, हम आमतौर पर एक शुभ मुहूर्त या तिथि का चयन करते हैं। लेकिन शुभ मुहूर्त निकालना इतना आसान नहीं है। 

kiraye-ke-ghar-me-jane-ka-shubh-muhurat-kaise-nikale

क्या आप भी किराये के घर में जाने का शुभ मुहूर्त को जानना चाहते है तो आप बिल्कूल ठीक वेबसाइट पर आये है तो चलिए शुरू करते है और साथ ही पूर्ण जानकारी, जब हम अपने खुद के घर में या किराये के घर में प्रवेश करते हैं, तो हम इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि शुभ मुहूर्त में Griha Pravesh किया जाए। शुभ महूर्त में किया गया गृह प्रवेश हमारे आगे के जीवन में शांति लेकर आता है। अगर हम शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करते हैं, तो वह घड़ी हमारे लिए खुशहाली तथा शांति लेकर आती है।

कई लोग किराए के मकान में रहते हैं और उन्हें बार-बार घर बदलना पड़ता है। इस समय उन्हें Shubh Muhurat का भी ध्यान रखना होता है। लेकिन कई लोगों को किराए के मकान में जाने के लिए शुभ मुहूर्त निकालना मुश्किल हो सकता है। अगर आपको भी किराए के मकान में जाने के लिए शुभ मुहूर्त निकालना मुश्किल लगता है, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए है। इसे आखिर तक ज़रूर पढ़ें।

दोस्तों, इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किस तरह से किराए के घर में शुभ मुहूर्त निकाला जा सकता है और किराएदारी मकान में गृह प्रवेश कैसे किया जा सकता है। आइए जानते हैं किराये के घर में जाने के लिए शुभ मुहूर्त कैसे निकाला जाता है।

जाने किराए के Ghar में जाने का Shubh Muhurat कैसे निकालें

यदि आप किराए के मकान में गृह प्रवेश कर रहे हैं, तो आप एक अच्छे ज्योतिषी से सहायता लेकर शुभ मुहूर्त चुनकर गृह प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि आप स्वयं किराए के घर के लिए शुभ मुहूर्त निकालना चाहते हैं, तो आपके पास एक ज्योतिषी पंचांग होना अत्यंत आवश्यक है। ज्योतिष पंचांग में वार, ग्रह, नक्षत्र, मास, लग्न, तिथि, आदि के बारे में विवरण होता है, जिससे आप शुभ मुहूर्त का चयन कर सकते हैं।

Astrological calendar के अनुसार, वार, मास, नक्षत्र, लग्न, तिथि आदि सभी एक दिन में समाहित होते हैं, और उस दिन कोई दोष नहीं होता है। इसलिए, इसे शुभ योग माना जाता है। इस प्रकार के शुभ मुहूर्त पर आप किराए के घर में प्रवेश कर सकते हैं।

Also Read: गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2024: जानिए शुभ दिन, समय और तारीख यहाँ देखें!

कुछ ऐसी तिथियाँ और मुहूर्त जिन्हें शुभ माना जाता है

  • सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रवेश करना शुभ माना जाता है।
  • अमावस्या, पूर्णिमा, षष्ठी, अष्टमी, नवमी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथि शुभ होती है।
  • रवि योग, शुभ योग और सर्वार्थ सिद्धि योग वाले दिन प्रवेश उत्तम रहता है।
  • हर महीने की अमावस्या से लेकर आठवी तक और पूर्णिमा से सातवीं तक के दिन अच्छे रहते हैं।

इसके अलावा द्वादशी, त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथियों को प्रवेश करने के लिए भी शुभ माना गया है।

चलिए जानते है किराए के मकान में Grah Pravesh कैसे करें

किराए के मकान में गृह प्रवेश करने से पहले, नीचे दी गई कुछ वास्तु टिप्स/Vastu Tips को ध्यान में रखें।

  • यदि आप किराए के घर में प्रवेश कर रहे हैं, तो पहले यह देखें कि रसोईघर उत्तर पश्चिम या दक्षिण पूर्व में स्थित है। इस दिशा में स्थित रसोईघर को शुभ फलदायी माना जाता है।
  • दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम की दिशा में स्थित मुख्य द्वार वाले किराए के मकान से बचें।
  • यदि आप किराए का घर ले रहे हैं, तो उत्तर-पूर्व मुख्य द्वार वाला घर चुनें। इस दिशा को शुभ माना जाता है।
  • किराए का मकान लेने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका मास्टर बेडरूम साउथ वेस्ट में होना चाहिए।
  • जिस घर में साउथ वेस्ट दिशा में बालकनी हो, वैसा किराए का मकान चुनने से बचना चाहिए। इस दिशा को बालकनी के लिए अशुभ माना जाता है। इसके अलावा, अगर कोई भी दिशा में बालकनी है, तो वह ठीक रहेगा।
  • बाथरूम और किचन न कभी नॉर्थ ईस्ट में हों, इस बात का भी ध्यान रखें। किचन और बाथरूम को वास्तु के अनुसार इस दिशा में नहीं रखना उचित है। इस दिशा के अलावा, अन्य किसी भी दिशा में बाथरूम और किचन स्थित होना उत्तम माना जाता है।
  • Vastu Shastra के अनुसार, इन सभी विवेचनाओं का ध्यान रखकर किराए के मकान का चयन करने से शुभ परिणाम होता है, और ऐसे मकान को आपके लिए शुभ माना जाता है।
  • अब, किराए के मकान में गृह प्रवेश के दिन, अपने घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों को लगाएं।
  • घर की किसी अविवाहित कन्या के हाथों घर के रसोईघर में कलश आदि की स्थापना करें।
  • इसके बाद, अपने इष्टदेव को याद करके उनकी पूजा अर्चना करें।

निष्कर्ष

मित्रों, आज हमने इस लेख के माध्यम से बताया है कि किराए के घर में प्रवेश करने का शुभ मुहूर्त कैसे निकालें और किराए के मकान में गृह प्रवेश कैसे करें। हम आशा करते हैं कि आज का हमारा लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। यदि यह उपयोगी है, तो कृपया इसे आगे साझा करें, ताकि अन्य लोग भी इस महत्वपूर्ण जानकारी से लाभान्वित हो सकें।

मित्रों, हम आशा करते हैं कि आपको हमारा लेख "किराये के घर में जाने का Shubh Muhurat कैसे निकाले और किराए के मकान में गृह प्रवेश कैसे करें" पसंद आया होगा। Thank You!

FAQs

क्या नक्षत्र का भी शुभ मुहूर्त पर असर पड़ता है?

जी हाँ, नक्षत्र भी शुभ मुहूर्त की गणना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उदाहरण के लिए, रोहिणी, आद्रा, पुनर्वसु और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शुभ माने जाते हैं।

क्या मकान मालिक से पूछे बिना तिथि निर्धारित की जा सकती है?

आपको मकान मालिक से पूछना ज़रूरी है क्योंकि कई बार उनकी किसी अन्य पार्टी के लिए तिथि तय हो चुकी होती है। साथ ही, उनकी भी सहमति ज़रूरी है।

क्या ग्रहण के दौरान भी शुभ मुहूर्त निकाला जा सकता है?

नहीं, ग्रहण के समय शुभ कार्य नहीं किए जाते। इसलिए ग्रहण के दौरान नए मकान में प्रवेश नहीं करना चाहिए।

तिथि के अलावा दिन भी शुभ होना चाहिए?

हां, तिथि के साथ-साथ दिन भी शुभ होना बेहतर रहता है। जैसे - सोमवार और शुक्रवार शुभ दिन माने जाते हैं।

क्या पंचांग और कुंडली के भिन्न शुभ मुहूर्त निकल सकते हैं?

हां, कई बार पंचांग और कुंडली से निकलने वाले शुभ मुहूर्त अलग अलग हो सकते हैं। ऐसे में किसी ज्योतिषी से परामर्श लेना सही रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad