Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

Chandra Grahan 2023: जाने कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, डेट, और समय

Chandra Grahan 2023: अक्टूबर में, साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 को हुआ था, लेकिन यह भारत में दृश्यमान नहीं था। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को होगा और इसे भारत में देखा जा सकेगा। इसलिए, इस समय सूतक भी मान्य होगा। इस दौरान, जन्मकुंडली वालों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। जानिए कि जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो चंद्र ग्रहण होता है। इसका ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व है। आइए, साल के अंतिम चंद्र ग्रहण के समय और सूतक काल के बारे में जानते हैं।

know-the-chandra-grahan-2023

चंद्र ग्रहण कब है 2023 भारत में: Chandra Grahan 2023 India

आप भारत के रहने वाले हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब है और भारत में यह कब दिखेगा। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में 28 October को देखा जाएगा।


Bihar me Chandra Grahan Kab Lagega 2023

यदि आप यदि आप बिहार के रहने वाले हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगेगा। बता दे की बिहार में भी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, 2023 को देखा जाएगा।


Chandra Grahan 2023 Date and Time

आखिरी चंद्र ग्रहण Date:  28 अक्टूबर, 2023

आखिरी चंद्र ग्रहण Time: रात 11:32 PM to सुबह 03:36 PM


कब लगेगा साल का अंतिम Chandra Grahan

Chandra Grahan Kab Hai 2023: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को होने वाला है। इस चंद्र ग्रहण/chandra grahan 2023 time का प्रारंभ भारतीय समय से रात 11 बजकर 32 मिनट पर होगा और समाप्ति 29 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 36 मिनट में हो जाएगी।


सूतक काल भारतीय समय के अनुसार दिन के 4:05 बजे से शुरू होगा। सूतक काल के साथ ही पूजा पाठ बंद कर दिया जाता है। मंदिरों के दरवाजे बंद हो जाते हैं। Kya aap janna Chahte hai ki कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण 2023? यह ग्रहण भारत के अलावा, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया,  दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर में में चंद्रग्रहण दिखाई देगा। जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहीं स्थानों पर ग्रहण से संबंधित वेध, सूतक, स्नान, दान-पुण्य, कर्म, यम, नियम मान्य होंगे।


चंद्र ग्रहण में सूतक क्या मान्य होगा, यह जानने के लिए

सूतक काल का समय: 28 अक्टूबर 2023 को होने वाले चंद्र ग्रहण ने भारत में भी दृश्यमान होने की संभावना है, और इसका भारत पर प्रभाव होगा। इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक आरंभ हो जाता है और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से समाप्त हो जाता है। इसलिए आपको चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले से लेकर ग्रहण समाप्ति तक सूतक का पालन करना होगा।


चंद्र ग्रहण 2023 में सूतक के नियम

Chandra Grahan 2023 Sutak Rules: चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक प्रारंभ हो जाता है. सूतक काल का अर्थ है - वह समय जब पृथ्वी पर प्रकृति संवेनशील स्थिति में होती है। इस स्थिति में अनहोनी की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सूतक की अवधि को अशुभ माना जाता है और इसके कुछ नियम भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं सूतक काल से जुड़े नियमों के बारे में।


Chandra Grahan me pregnant lady kya kare: गर्भवती महिला को सूतक और ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इस समय, गर्भवती महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और तेजधार या नुकीली चीजों के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। सूतक के दौरान पके हुए भोजन को ग्रहण समाप्त होने के बाद भी नहीं खाना चाहिए। साथ ही, ग्रहण के दौरान भी खाना-पीना वर्जित माना गया है। घर पर तुलसी का पौधा हो तो इसे सूतक लगते ही स्पर्श करने से बचना चाहिए। सूतक काल में ना ही तुलसी की पूजा करें और ना ही जल डालें। सूतक काल में भगवान की प्रतिमा को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।


चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को सोना चाहिए या नहीं 2023

Chandra Grahan 2023 pregnant lady kya kare: जी हां, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। 

  • गर्भावस्था में महिला का शरीर कमजोर होता है और चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जाएं फैलती हैं जो गर्भ और भ्रूण को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए और बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
  • गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि में भाग नहीं लेना चाहिए। इस दौरान किसी भी प्रकार का शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए। 
  • गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान अपने पति के साथ ही रहना चाहिए और उनका सहयोग लेना चाहिए। इस दौरान पति को अपनी पत्नी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
  • गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए और जागरूक रहना चाहिए। यदि ग्रहण के दौरान नींद आ रही है तो माइल्ड चाय या कॉफी पियें। गहने पहनने से बचें। 
  • इस दौरान सकारात्मक सोचें, प्रार्थना करें और पवित्र ग्रंथों का पाठ करें। यह गर्भ और भ्रूण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। अपने डॉक्टर से परामर्श लें और उनकी सलाह का पालन करें। 

Chandra Grahan से जुड़ी खास बातें:

चंद्र ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, इसलिए इस अवसर पर गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अत्यंत आवश्यक है। ग्रहण के दौरान घर में पके हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डालना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि इससे नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को रोका जा सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, हालांकि बीमार, बच्चे, और बुजुर्ग व्यक्ति भोजन कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करना और साफ कपड़े पहनना चाहिए। इसके बाद, घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।


चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करना उचित है। उसके बाद, पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान और समाप्त होने के बाद चंद्र ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करना फलदायी माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर के समीप किसी मंदिर जाकर पूजा करें और घर में भी पूजा करें। मान्यता है कि ग्रहण समाप्त होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहण समाप्त होने के बाद तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर में खुशहाली आती है।


जाने चंद्र ग्रहण के प्रकार

पूर्ण चंद्र ग्रहण: पूर्ण चंद्र ग्रहण उन समयों होता है जब पृथ्वी की छाया पूरे चंद्रमा की सतह पर आपत्ति डालती है।

आंशिक चंद्र ग्रहण: इसमें चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है, जिससे पृथ्वी के निकट एक काला हिस्सा दिखाई देता है।

पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण: इसमें पृथ्वी की छाया का कुछ बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है, जिससे यह ग्रहण पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण से अलग होता है। इसे नंगी आंखों से देख पाना भी कठिन होता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad