Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

गाजीपुर पहुंचे मनोज सिन्हा, ग्राम पंचायत सचिवालय और अतिथि गृह का लोकार्पण किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जखनियां तहसील के अलीपुर मंदरा गांव मे ग्राम पंचायत सचिवालय एवं अतिथि गृह का लोकार्पण किया। आज का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है, संवरता भारत है। जी-20 का सम्मेलन इसका साक्षात प्रमाण है। 2014 से देश में बहुत परिवर्तन हुए हैं। 

manoj-sinha-in-ghazipur-today

कश्मीर घाटी के युवाओं के हाथों में कलम है हथियार नहीं। ये बदलाव नौ वर्ष में हुआ है। कश्मीर जिसके लिए पहले जानी जाती थी, अब वह रौनक लौट आई है। अब लोग शाम से लाल चौक पर तिरंगा भी फहराते हैं और झेलम नदी के किनारे बने रिवरफ्रंट पार्कों में बैठकर आइसक्रीम भी खाते हैं। बदलाव का ही असर है कि रिकॉर्ड पर्यटक घूमने आए। ये बातें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं। वे गाजीपुर जिले जखनिया ग्राम सचिवालय पंचायत भवन के उद्घाटन पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारत की नई शिक्षा नीति देश में परिवर्तन लाएगी। आज अपना भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली आर्थिक देश में शुमार है। मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान बनी है। यह भारत इसी तरह सामजिक, आर्थिक औद्योगिक रूप विकसित होता रहे, आगे बढ़ता रहे, इसके लिए आप लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है, और इसकी शुरुआत जखनिया से होनी चाहिए।

इसके पहले उप राज्यपाल का स्वागत पुष्प वर्षा करके ग्राम वासियों ने किया। ग्राम प्रधान नन्दलाल गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक अशोक गुप्ता ने भारत स्तंभ स्मृति चिह्न और शाल भेंट करके किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने भगवान शंकर की नटराज की मूर्ति भेंट की। 

उपराज्यपाल अपने संबोधन के दौरान भावुक भी हुए। कहा कि हम भले जम्मू कश्मीर में रहते हैं, लेकिन हमारा दिल हमेशा गाजीपुर के लोगों के लिए धड़कता रहता है। इस मौके पर उन्होंने रामराज वनवासी सहित जखनिया के विविध पदों पर आसीन कर्मचारियों, शिक्षक, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य सम्मानित लोगों का अभिनंदन किया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अलीपुर मदरा गांव के डाक बंगला और सचिवालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बचाया। साथ ही विश्व को दवा देकर महामारी रोका। उन्होंने माता तेतरा देवी सच्चिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तेतरा देवी की प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यमंत्री गिरीश यादव ने भी तेतरा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ओमजी ग्रुप के प्रबंधक मनोज सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की प्रतिमा भेंट की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad