Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

स्कूल के बच्चों ने विक्रम लैंडर की कराई सेफ लैंडिंग, चंद्रयान-3 को लेकर जबरदस्त उत्साह

भारत का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने जा रहा है। चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग की वजह से पूरी दुनिया भर में भारत पर नजरें हैं। इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ, नया इतिहास विश्व में रचा जाएगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समर्थन में पूरे देश में उत्साह है।

school-children-made-vikram-lander-safe-landing-ballia-news

बलिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के छात्रों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के मॉडल को तैयार किया है। काउंटडाउन के साथ, छात्रों ने सिंबोलिक रूप से विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा, जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर 25 किलोमीटर की दूरी से लैंडिंग कराएगा। विद्यालय की छात्रा अंशिका शर्मा ने कहा कि हम सभी ने मिलकर सिंबोलिक विक्रम लैंडर को तैयार किया और उसे लैंड कराया।

प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी दुआएं मांग रही हैं। विक्रम लैंडर के मॉडल को तैयार करके छात्रों को यह सिखाने की कोशिश की गई है कि वे कितनी मुश्किलों का सामना कर चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर को उतारने के लिए तैयार हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए और उन्होंने कहा कि भारत का विक्रम लैंडर सफलता के साथ लैंड हो और भारत विश्व में पहला देश बने, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad