Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए जलाए 1001 दीप, गंगा मईया से की गई प्रार्थना

वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा पाठ की प्रक्रिया जारी है। यान की लैंडिंग से पहले की संध्या में वाराणसी के अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट पर होने वाली आरतियों में गंगा मईया से चंद्रयान के सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई। अस्सी घाट की गंगा आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान-3 का प्रतीक लिखा गया और आरती का आयोजन 5 पुजारियों द्वारा किया गया।

ganga-aarti-for-the-success-of-chandrayaan-3

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए महादेव की नगरी काशी में आरती से पहले अस्सी घाट पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए पर्यटक भी शामिल थे। सभी के हाथों में चंद्रयान-3 की छवि दिखाई दी और सभी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करे।

हर हर महादेव और भारत माता की जय से गूंज उठा घाट

चन्द्रयान-3 की सफलता के साथ हर किसी के मन में उत्साह और उमंग फैल रहा है। काशी में पूजा पाठ का आयोजन चल रहा है। अस्सी घाट पर विधिवत् चंद्रयान की सफलता की प्रार्थना के साथ गंगा आरती की गई और मां गंगा से चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए आशीर्वाद लिया गया। अस्सी घाट पर हजारों दीपों के बीच में पांच पुजारियों द्वारा विधिवत् गंगा आरती की गई।

दशाश्वमेध घाट पर विशेष गंगा आरती

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के द्वारा मां गंगा की विशेष आरती के दौरान चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। 7 पुजारियों द्वारा आरती की गई। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव समेत हजारों श्रद्धालुओं ने चंद्रयान के प्रतीक के साथ गंगा मईया से सफलता की प्राप्ति की कामना की।

काशीवासियों की प्रतिक्रिया

गोलू श्रीवास्तव ने कहा कि चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शिरों पर धारण करते हैं। वे हमें सफलता प्रदान करेंगे। भारत के लिए यह गर्व की बात है। हम सभी आशा करते हैं कि कल को खुशखबरी मिले और चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करे।

बद्री विशाल ने कहा कि भारत के लिए गर्व की बात है कि कल चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करने जा रहा है। हम सभी बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि इस बार हमें सफलता प्राप्त हो।

काशी के तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्र ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। हमारे वैज्ञानिकों ने जो कठिन परिश्रम किया है, उसका परिणाम कल दिखेगा। हम मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि जब कल गंगा आरती हो, तो हमें सफलता की सूचना मिले और चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad