Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

झमाझम बारिश ने लोगों को मिली राहत, जलजमाव से लोगों परेशान

मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने गाजीपुर शहर को तरबतर कर दिया। इस सुहाने मौसम का लुत्फ लोगों ने उठाया। भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। हालांकि, झमाझम बारिश के कारण नगरपालिका के जलजमाव के निस्तारण की व्यवस्था में भी परेशानियां थीं। पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था के अभाव में जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा।

ghazipur-news-jhajjam-rain-gave-relief-to-the-people-problems-due-to-water

कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। मंगलवार को धूप के चलते गर्मी का असर भी बढ़ता जा रहा था। दो दिन से काले बादल पानी के बजाय उमस कर रहे थे। इससे लोग परेशान हो रहे थे। हालांकि, शाम करीब चार बजे शुरू हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया। लगभग आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। लोग घरों से निकलकर ठंडी हवाओं के बीच मौसम का आनंद लेते नजर आए।

शहर के कई मुहल्लों में बारिश के कारण जलजमाव हुआ। इससे बिजली पर भी प्रभाव पड़ा। शहर के विशेषगंज महुआबाग मार्ग, लंका कचहरी मार्ग, स्टेशन गेट के सामने और फल्लनपुर मार्ग सहित शास्त्री नगर कालोनी आदि में भराव देखा गया। जलभराव के कारण पालिका के प्रति लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। स्थानीय तहसील क्षेत्र में मंगलवार को शाम 4:00 बजे से एक घंटे तक मुसलाधार वर्षा होने से सड़कों पर जलजमाव हुआ।

इस दौरान क्षेत्र के अधिकांश मार्ग और सरकारी विभागों में जलजमाव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बाजार में सड़कों के किनारे नालियां बनवाने और नालियों की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। ऐसी समस्याओं से निपटने में अधिक प्रयास किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad