Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सैदपुर नगर में गंगा और गोमती के बाढ़ पूर्व की तैयारी

सैदपुर नगर स्थित तहसील सभागार में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान क्षेत्र स्थित गंगा और गोमती नदी में आने वाली बाढ़ पूर्व तैयारियों के मद्देनजर, बचाव सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान तहसीलदार अभिषेक सिंह व सैदपुर नपंचेयरमैन सुशीला सोनकर द्वारा नदियों के आसपास रहने वाले नाविकों को बाढ़ के दौरान जान बचाने के उपकरण प्रदान किए गए। जिससे कि लोगों की जान बचाई जा सके।

namp-chairman-distributed-rescue-material-among-the-sailors-ghazipur-news

गौरतलब है कि गोमती और गंगा नदी सैदपुर क्षेत्र से बड़े भूभाग से होकर होकर गुजरती हैं। वर्षा ऋतु के दौरान यह नदियां उफान पर हो जाती हैं। कभी-कभी तो बाढ़ का पानी सैकड़ों बीघा खेत को जलमग्न करते हुए, सैकड़ों घरों में घुस जाता है। इस दौरान बाढ़ में डूबने से अक्सर क्षेत्र के लोगों को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ता है। प्रशासन को इस परिस्थिति में नदी के आसपास रहने वाले नाविकों की मदद लेनी पड़ती है। जिससे बाढ़ राहत कार्य संचालित किए जाते हैं।

इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को तहसील सभागार में क्षेत्र के पटना, गौरहट, तेतारपुर, भुजाड़ी, खरौना और सैदपुर नगर के 33 नाविकों में दो लाइफ जैकेट, एक टॉर्च, एक लाइफ बॉय, रस्सी, एक पतवार, इमर्जेंसी मेडिकल किट और एक बॉस का वितरण किया गया। इस दौरान नाविकों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन सुशीला सोनकर ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ जैसे हालात बनते हैं।

जिसमें प्रशासन का सहयोग करते हुए, क्षेत्र के नाविक बाढ़ पीड़ितों की सेवा करते हैं। सैदपुर गंगा पुल से अक्सर आत्महत्या के लिए कूदने वालों में से 80% लोगों को हमारे जागरूक नाविक ही बचाते हैं। ऐसे में सरकार का यह सहयोग नाविकों को लोगों की जान बचाने के लिए और ज्यादा प्रेरित करेगा और उन्हें भी सहूलियत होगी। बाढ़ आपदा के दौरान नाविक ही होते हैं, हमारे असल हीरो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad