Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

जाने किस बात से शनि देव को गुस्सा आता है, नहीं जानते हैं तो जान लें

Top Post Ad

Shani Dev: शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। यदि शनि देव किसी पर मेहरबान हो जाते हैं तो उसकी जिंदगी खुशियों से भर जाती है। हालांकि, यदि शनि देव की टेढ़ी नजर किसी पर पड़ती है तो उसका जीवन कष्टों से भर जाता है। शनि देव किसी कारण से नाराज हो सकते हैं और उससे कैसे बचा जा सकता है, आइए जानें-

know-what-makes-shani-dev-angry

शनि देव की पूजा किस समय करनी चाहिए

शास्त्रों के अनुसार, शनि देव पश्चिम दिशा के स्वामी माने जाते हैं। वहीं सूरज पूरब दिशा से निकलते हैं और इस कारण पूरब दिशा की ओर शनि देव की पीठ पड़ती है। इसलिए शनि देव की पूजा सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद की जाती है। सूर्यास्त के बाद शनि देव की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उपासक को सुख और समृद्धि दोनों की प्राप्ति होती है।

Also Read: Mars Transit 2023 का सिंह की उग्र राशि में सभी 12 राशियों पर प्रभाव

वहीं शनि और सूर्य की बात करें तो दोनों के बीच पिता पुत्र का संबंध है, मगर दोनों एक दूसरे से बैर का भाव रखते हैं। सुबह से लेकर शाम तक सूर्य देव का प्रभाव होता है, ऐसे में शनि देव की पूजा करने से सूर्य देव नाराज हो जाते हैं। इस कारण माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद शनि देव की पूजा करने से वे खुश होकर आशीर्वाद देते हैं।

शनि देव को किस बात से गुस्सा आता है

  • शनिवार को लोहे की चीजें कतई न खरीदें, इससे शनि देव क्रोधित हो जाते हैं।
  • शनिवार के दिन नमक खरीदने से बचें। माना गया है कि शनिवार को नमक खरीदने से इंसान पर कर्ज बढ़ता है, आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।
  • शनिवार के दिन कैंची ना तो खरीदें या ना ही कैंची किसी को उपहार में दें। शनिवार के दिन कैंची का लेनदे से लड़ाई झगड़ा होती है।
  • आप बड़ों का सम्मान नहीं करते तो आप बड़ी आसानी से शनि देव को नाराज कर रहे हैं। नाहि सिर्फ शनिवार को बल्कि ऐसे कभी भी बड़ों का अपमान करने की वजह से शनि की क्रूर दृष्टि का सामना करना पड़ता है।
  • शनि देव पैर घसीटकर चलने वालों से रुष्ट रहते हैं, अक्सर ऐसे लोगों के बनते काम बिगड़ जाते हैं।
  • रसोई में जूठे बरतन बिलकुल भी ना छोड़े, ऐसा करने से शनि देव गुस्सा हो जाते हैं। ऐसा करने वालों लोगों की मुश्किलें शनि देव बढ़ा देते हैं।

Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.