Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

बारिश होने पर जलमग्न गली में खड़े होकर शहरवासियों ने जताया विरोध

बारिश होने पर नगरपालिका की पोल खुल गई। पूरे शहर में जलजमाव का नजारा देखने को मिला। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जल जमाव के कारण नगरवासियों को आने जाने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। कई मोहल्लों में भारी जलजमाव के कारण लोगों को अपने घरों से निकलना दुभर हो गया, जिसके कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस दुर्व्यवस्था के कारण लोगों ने अपना विरोध भी जताया है।

heavy-water-logging-due-to-rain-municipal-administration-accused-ghazipur-news

नगरवासियों ने जल जमाव का कारण नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही बताई। शहर के शास्त्रीनगर कालोनी में जल निकास न होने से सड़कों पर काफी जल जमाव हो गया है। गुस्साए लोगों ने जलजमाव में उतरकर नगरपालिका और ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। शास्त्रीनगर निवासी अभिनव सिंह ने कहा कि शास्त्रीनगर शहर का हृदय माना जाता है और वीआईपी कालोनी में शुमार है। नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता से शहर की समस्याएं जटिल हो गई हैं और लोग दिन परेशानियों का सामना करने में मजबूर हैं।

नगरपालिका और ईओ के दफ्तर का घेराव करेंगे। यदि जल्द ही इस समस्या का निराकरण नहीं होता है, तो मोहल्लेवासियों के साथ नगरपालिका और ईओ के दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अभिनव सिंह नगर उपाध्यक्ष, विभा पाल जिला अध्यक्ष महिला सभा, राजदीप रावत, अतुल यादव उपाध्यक्ष छात्र संघ, मनोज, विशाल, शंभू नाथ आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad