Type Here to Get Search Results !

Recent Gedgets

Trending News

सुहेलदेव के नाम पर सपा पैदा कर रही विवाद: मंत्री अनिल राजभर

मंत्री अनिल राजभर शनिवार को गाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी महराज सुहेलदेव का विजय दिवस मना रही है। जबकि सपा महाराज सुहेलदेव के नाम के साथ कुछ जोड़कर विवाद पैदा करने की कोशिश की है। अखिलेश यादव के आसुरी शक्तियों के अत्याचार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 2017 में यूपी की जनता ने आसुरी शक्तियों को निष्ठारित कर दिया और जनता इन आसुरी शक्तियों को फिर से फैलने नहीं देगी।

anil-rajbhar-said-sp-is-creating-controversy-ghazipur-news

अनिल राजभर ने कहा कि जनता ने 2014, 2017, 2022 में जिस तरह आसुरी शक्तियों को मारकर बीजेपी को चुना। उसी तरह 2024 में भी चुनेगी। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओपी राजभर को महाराजा सुहेलदेव का नाम लेने का भी अधिकार नहीं है। वह महाराज सुहेलदेव के नाम पर पार्टी बनाकर राजभर समाज को ठग रहे हैं।

अखिलेश गाजी और ओवैसी का नाम लें

अनिल राजभर ने कहा कि वह महाराज सुहेलदेव के दुश्मन गाजी की मजार पर क्या करने गए थे। वह मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी को मुख्यमंत्री बना रहे थे। उन्होंने बार बार महाराज सुहेलदेव के सम्मान से समझौता किया है। उनके मुंह से महाराज सुहेलदेव का नाम शोभा नहीं देता, वह गाजी और ओवैसी का ही नाम लें। अनिल राजभर महाराज सुहेलदेव की स्मृति में आयोजित विजय दिवस में शिरकत करने पहुंचे थे। बशहर के आईटीआई मैदान में बीजेपी ने सुहेलदेव विजय दिवस कार्यक्रम मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad